छत्तीसगढ़ में नए कैबिनेट मंत्री के स्वागत से पहले ही उतार दिए बैनर पोस्टर, सोशल मीडिया में वीडियो वायरल, बना चर्चा का विषय, गर्म हुई सियासत
Banners and posters were removed before welcoming the new cabinet minister in Chhattisgarh, video went viral on social media, became a topic of discussion, politics heated up
सरगुजा : सरगुजा जिले में कैबिनेट मिनिस्टर बनने के बाद मंत्री राजेश अग्रवाल के आगमन पर भव्य स्वागत की तैयारी की गई. जारी प्रोटोकॉल के मुताबिक मंत्री राजेश अग्रवाल का स्वागत तारा से लेकर अम्बिकापुर तक जगह-जगह किया जाना तय था. इसके लिए बैनर पोस्टर भी लगाए गए. इसी बीच अंबिकापुर शहर में मंत्री जी का पोस्टर बैनर हटाने का वीडियो जमकर सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है.
वायरल वीडियो में हटाए जा रहे ये बैनर पोस्टर कहीं दूसरी जगह के नहीं बल्कि अंबिकापुर शहर के नए बने मंत्री राजेश अग्रवाल के शासकीय निवास के सामने डिवाइडर के पोल पर लगाये गए थे. जिसे निगम के उड़न दस्ता की टीम निकालते दिख रही है.
बता दें कि डेढ़ साल से चर्चा चल रही थी कि मंत्रिमंडल के विस्तार के बाद साय सरकार में अंबिकापुर विधायक को मंत्रिमंडल में जगह मिलेगी. इसके बाद अब मंत्री के अंबिकापुर प्रथम आगमन पर तैयारी जोर शोर से शुरु हो गई. इसी बीच नगर निगम उडनदस्ता की टीम के द्वारा मंत्री राजेश अग्रवाल का पोस्टर बैनर उखाड़ कर ले जाने के बाद शहर में चर्चा का विषय बन हुआ है.
इस मामले को लेकर जब महिला महापौर मंजूषा भगत से सवाल किया गया कि मंत्री जी का स्वागत भी नहीं हो पाया और नगर निगम की टीम के द्वारा पोस्टर बैनर भाजपा का झंडा उतार दिया गया? तो इस पर महापौर मंजूषा भगत का कहना है कि ऐसा कोई पोस्टर बैनर नहीं उतारा गया है. मैं खुद ही भरपूर पोस्टर लगवाई हूं. उनका कहना है कि पुराने बैनर पोस्टर हटाये गए हैं. ताकि नए लगाए जा सके.
हालांकि जो पोस्टर उतारा गया वो राजेश अग्रवाल के मंत्री बनाये जाने के शुभकामना वाला ही था. जो कितना पुराना हो सकता है ये खुद समझा जा सकता है. लेकिन जिस तरह से सरगुज़ा भाजपा और संगठन में चल रहा है. उससे साफ है कि जिले के अंदर खाने में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



