घर में घुसकर महिला के गले से मंगलसूत्र लूट की कोशिश, हंसिया अड़ाकर दी जान से मारने की धमकी, परिजनों और ग्रामीणों ने आरोपी को दबोचा
Entered the house and tried to rob the mangalsutra from the woman's neck, threatened to kill her by pointing a sickle at her, family and villagers caught the accused
जांजगीर-चांपा : अकलतरा थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव में बीती 24 अगस्त की रात करीब 1 बजे लूट की नीयत से घर में घुसे एक आरोपी को ग्रामीणों की सतर्कता और पुलिस की त्वरित कार्रवाई से दबोच लिया गया. आरोपी की पहचान चेतन महंती 36 वर्ष निवासी वार्ड 38, थाना जीआरपी भिलाई-3, जिला दुर्ग के रुप में हुई है.
मिली जानकारी के मुताबिक कल्याणपुर निवासी राकेश दास की मां बरामदे में सो रही थीं. तभी आरोपी हाथ में हसिया लेकर घर में घुस गया और महिला के गले से मंगलसूत्र लूटने का प्रयास करने लगा. महिला के शोर मचाने पर परिजन जाग गए तो आरोपी ने हसिया गले पर रखकर जान से मारने की धमकी दी. डर का माहौल बनाते हुए वह भागने का प्रयास कर रहा था. लेकिन ग्रामीणों की मदद से उसे पकड़ लिया गया.
इस मामले की खबर मिलने के बादर अकलतरा पुलिस और डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर विधिवत कार्रवाई की. आरोपी से वारदात में इस्तेमाल हसिया बरामद किया गया है. उसके खिलाफ अपराध क्रमांक 405/2025 धारा 331(4), 351(3), 115(2), 309(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



