गरियाबंद से बड़ी खबर, शिकारियों के जाल में फंस गया तेंदुआ, दहाड़ सुनते ही इलाके में मचा हड़कंप, मौके पर पहुंचे वन विभाग के अफसर
Big news from Gariaband: A leopard is trapped in a hunter's net, causing a stir in the area as soon as its roar is heard, forest department officers arrive at the scene.
गरियाबंद : उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व के वन परिक्षेत्र तौरेंगा से बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है. एक तेंदुआ जाल में फंस गया है और दहाड़ रहा है. इसकी जानकारी ग्रामीणों के द्वारा मिलने पर वन विभाग के स्थानीय अधिकारी एवं अफसर मौके पर पहुंच चुके हैं. साथ ही जाल में फंसे तेंदुआ को रेस्क्यू कर सुरक्षित निकाला जा रहा है.
मिली जानकारी के मुताबिक उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व के वन परिक्षेत्र तौरेंगा अंतर्गत कोकड़ी जंगल में शिकारियो द्वारा जंगली सुअर और वन्यप्राणियो के शिकार के लिए लगाये गये फंदे में एक तेंदुआ गुरुवार को फंस गया. तेंदुआ के पंजे और गले में तार फंसने के कारण तेंदुआ घायल होकर दहाड़ने लगा.
उदंती सीता नदी टाइगर रिजर्व के उपनिदेशक वरुण जैन पहुंचे घटना स्थल
उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व में तेंदुआ के फंदे में फसने की जानकारी लगते ही उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व के उपनिदेशक वरुण जैन फौरन घटना स्थल पर पहुंचे.
वन विभाग का पूरा अमला एवं डाॅक्टर की टीम भी मौके पर पहुंचे. घटना की पुष्टि करते हुए जैन ने बताया कि तेंदुआ 4 साल का है और नर है जिसे जाल से सुरक्षित निकाला जा चुका है. आगे की कार्यवाही के बाद जानकारी दी जाएगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



