राजिम और गरियाबंद में अटल बिहारी वाजपेयी जयंती, प्रतिमा का लोकार्पण, जिले भर में श्रद्धांजलि कार्यक्रम, भाजपा ने किया विचारों का स्मरण
Atal Bihari Vajpayee's birth anniversary in Rajim and Gariaband, statue unveiled, tribute programmes across the district, BJP recalls his thoughts
राजिम में अटल परिसर का हुआ भव्य लोकार्पण, गूंजी विकास की गूंज
राजिम : छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माता भारत रत्न स्व अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मजयंती के मौके पर गुरुवार को राजिम में नवनिर्मित अटल परिसर का भव्य लोकार्पण समारोह आयोजित किया गया. छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माता अटल बिहारी की स्मृतियों को चिरस्थायी रखने उनके जन्म शताब्दी वर्ष में पिछले साल नगरीय निकायों में अटल परिसरों के निर्माण हेतु भूमिपूजन किया गया था. अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती पर 25 दिसम्बर को राज्य के 115 शहरों में नवनिर्मित अटल परिसरों का लोकार्पण किया गया.
राजिम नगर पंचायत में नवनिर्मित अटल परिसर का विधायक रोहित साहू की प्रमुख उपस्थिति में भव्य लोकार्पण समारोह आयोजित किया गया. नगर पंचायत अध्यक्ष महेश यादव, उपाध्यक्ष पूर्णिमा चंद्राकर, मंडल अध्यक्ष रिकेश साहू, पूर्व मंडल अध्यक्ष कमल सिन्हा और नगर पंचायत के जनप्रतिनिधियों और नगरवासियों की मौजूदगी में फीता काटकर लोकार्पण किया और अटल जी के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी.
विधायक रोहित साहू ने न सिर्फ परिसर का उद्घाटन किया बल्कि अपनी जनसेवा के दो सफल वर्षों का विस्तृत रिपोर्ट कार्ड भी जनता के सामने रखा. लोकार्पण समारोह को संबोधित करते हुए विधायक रोहित साहू ने कहा कि अटल परिसर हमारे छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माता पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के सपनों के अनुरूप सुशासन का प्रतीक है. अटल जी की यह भव्य प्रतिमा हम जनसेवा और सुशासन की प्रेरणा देगा.
उन्होंने अपने विधायकी कार्यकाल की उपलब्धियों को जनता के समक्ष पेश करते हुए कहा कि इन दो वर्षों में मेरा हर पल क्षेत्र की जनता की खुशहाली और विकास के लिए समर्पित रहा है। बुनियादी ढांचे को मजबूत करते हुए क्षेत्र की सड़कों के जाल और कनेक्टिविटी में सुधार के लिए अनेक नए कार्यों की मंजूरी इन दो साल में हुई है. किसानों को सिंचाई सुविधाओं और सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ पहुँच रहा है. अनेक सिंचाई परियोजनाओं की स्वीकृति इन दो साल में हुई है. जो कई दशकों से लंबित थी. जनदर्शन कार्यक्रम के माध्यम से क्षेत्र की जनता के समस्याओं का त्वरित निराकरण भी किया जा रहा है. अभी तो यह शुरुआत है, धीरे धीरे राजिम विधानसभा को सबसे विकसित और सबसे सुंदर विधानसभा के रूप में पूरे प्रदेश में ख्यातिलब्ध करने की शुरुआत राजिमवासियों के आशीर्वाद से शुरु हो चुकी है.
नगर पंचायत अध्यक्ष महेश यादव ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी जी जब प्रधानमंत्री थे तब गांव गांव में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से बेहतर कनेक्टिविटी की शुरुआत हुई. विदेशी दबाव के बाद भी पोखरण परमाणु परीक्षण जैसे फैसले उनकी देश के प्रति समर्पण का प्रतीक थी जो आज भी भारत की मजबूती की पहचान हैं. उन्होंने राजिम नगर पंचायत को नगर पालिका परिषद में उन्नयन पर हर्ष व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव तथा विशेष रूप से विधायक रोहित साहू का आभार व्यक्त किया.
कार्यक्रम को मंडल अध्यक्ष रिकेश साहू ने संबोधित करते हुए विधायक रोहित साहू के प्रयासों की सराहना की तथा राजिम को नगरपालिका परिषद का दर्जा मिलने पर प्रसन्नता जताई. उन्होंने कहा कि विधायक रोहित साहू के प्रयासों से आज राजिम में बड़े पैमाने पर विकास के कार्य फलीभूत हो रहे हैं. अटल जी ने जिस विश्वास के साथ छत्तीसगढ़ राज्य की स्थापना की थी वह उद्देश्य अब सार्थक हो रहा है. कार्यक्रम को पूर्व मंडल अध्यक्ष कमल सिन्हा ने भी संबोधित किया तथा श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी के जीवन पर प्रकाश डाला.
उन्होंने कहा कि राजिम विधानसभा और छत्तीसगढ़ राज्य अब काफी आगे बढ़ चुका है और विकास के नए आयाम गढ़ रहा है. साथ ही साथ अटल जी के सपनों को भी साकार कर रहा है. जिसका जीता जागता उदाहरण हमारे राजिम में देखने को मिल रहा है. हर दिन विकास के नए संकल्पों के साथ नए नए कार्यों और उपलब्धियों को हासिल करना मामूली बात नहीं है. इसके लिए दृढ़ निश्चय के साथ कार्य करना पड़ता है और वो दृढ़ निश्चय का कार्य हमारे विधायक रोहित साहू ने के दिखाया है.
इस मौके पर प्रमुख रूप से वार्ड पार्षद उत्तम निषाद, पार्षद तुषार कदम, अजय पटेल,जानकी पटेल,आकाश राजपूत, लाला साहू,मनोज देवांगन, छाया राही,मधु नत्थानी, शरद पारकर, भारत यादव,पुरन यादव, संजीव साहू, रामकुमार साहू,अभिषेक सोनकर, सोमनाथ पटेल सहित अनेक गणमान्य नागरिकों और नगरवासियों की उपस्थिति रही.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t

गरियाबंद में अटल बिहारी वाजपेयी जयंती शताब्दी पर प्रतिमा का लोकार्पण
गरियाबंद : भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय स्व अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जन्म जयंती के मौके पर गुरुवार को छत्तीसगढ़ प्रदेश में 115 स्थानों पर अटल प्रतिमाओं का अनावरण किया गया. प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर से वर्चुअली सभी अटल प्रतिमाओं का अनावरण किया. इस मौके पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव मौजूद रहे.
इसी कड़ी में नगर पालिका गरियाबंद के साई गार्डन में निर्मित अटल प्रतिमा का अनावरण किया गया. इस कार्यक्रम में राज्य भंडार गृह निगम के अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद चंदूलाल साहू, नगर पालिका अध्यक्ष रिखीराम यादव, नगर पालिका उपाध्यक्ष आसिफ मेमन, जिला पंचायत उपाध्यक्ष लालिमा ठाकुर, कलेक्टर बी.एस. उइके, अपर कलेक्टर पंकज डाहिरे, वरिष्ठ नागरिक अनिल चंद्राकर सहित बड़ी तादाद में जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं नागरिक मौजूद रहे. अथितियों ने फीता काटकर प्रतिमा का लोकार्पण किया.
इस मौके पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए चंदूलाल साहू ने कहा कि श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी ने राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए देश को विकास की नई दिशा दी. उन्होंने जय जवान, जय किसान के साथ जय विज्ञान का नारा देकर भारत को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने का कार्य किया। अटल जी का जीवन आज भी सभी के लिए प्रेरणास्रोत है. पोखरण में उनका परमाणु परीक्षण करना सहित कई घटना उनके क्षमता का परिचत कराते है.

नगर पालिका अध्यक्ष रिखीराम यादव ने अपने संबोधन में कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी जी सिर्फ एक राजनेता नहीं, बल्कि विचार, संस्कार और राष्ट्रभक्ति की जीवंत मिसाल थे. उन्होंने कहा कि अटल जी ने राजनीति को सेवा का माध्यम बनाया और आम जनमानस के कल्याण के लिए ऐतिहासिक निर्णय लिए. आज नगर में उनकी प्रतिमा का अनावरण हम सभी के लिए गौरव का क्षण है. जो आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देती रहेगी.
इस कार्यक्रम में बलदेव सिंह हुंदल, मुरलीधर सिन्हा, आशीष शर्मा, सुमित पारख, सुरेंद्र सोनटेके, अनूप भोसले, विष्णु मरकाम, बिंदु सिन्हा, सूरज सिन्हा, रेणुका साहू, खेम सिंह बघेल, टिंकू ठाकुर, तनु साहू, प्राची कुटारे, नरोत्तम साहू, सागर मयाणी, प्रतीक सिंह, अमित बखरिया, प्रतिमा हुमने, सहित पालिका स्टाफ बड़ी तादाद में पालिका के अधिकारी कर्मचारी और अन्य लोग मौजूद थे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t