बर्थडे पार्टी में चाकू से हमला, युवक घायल, केक काटने के बाद पुरानी रंजिश को लेकर विवाद, लाठी-डंडों से पिटाई, हत्या का प्रयास, तीन आरोपी गिरफ्तार
A knife attack at a birthday party injured a young man, a dispute over an old rivalry after cutting the cake, beating with sticks, attempted murder, and three accused arrested.
राजनांदगांव : राजनांदगांव के गांधी चौक इलाके में शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात एक जन्मदिन पार्टी के दौरान खूनी संघर्ष हो गया. दोस्तों के बीच मामूली विवाद इतना बढ़ा कि लाठी-डंडों के बाद चाकूबाजी तक पहुंच गया. इस हिंसक झड़प में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. बर्थडे सेलिब्रेट के दौरान हत्या की कोशिश करने वाला बदमाश गिरफ्तार हो गया है.
मिली जानकारी के मुताबिक प्रार्थी अनुप यादव उर्फ मुण्डु पिता राजेश कुमार यादव उम्र 29 वर्ष साकिन बल्देवबाग मोती तालाब जिला सहकारी बैंक के पीछे राजनांदगांव का थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया कि 24-25 अप्रेल 2026 की दरम्यानी रात में अपने दोस्त शोएब खान का बर्थडे मनाने गांधी चौक राजनांदगांव गया था. केक काटने के बाद बर्थडे सेलीब्रेट कर रहे थे. इस दौरान राकेश सोनी उर्फ तुफान का किसी बात को लेकर महमूद अली के साथ विवाद होने पर यह छुड़ाया.. इसी बात को लेकर राकेश सोनी उर्फ तुफान और राकेश श्रीवास द्वारा चाकु निकाल कर इसके गले में वार कर दिया. जो अपने बचाव करने के लिए बांये हाथ से रोकने पर अंगुठा और उंगली में के बीच चोट लगकर खून बहने लगा. अगर हाथ से नहीं रोकता तो जरुर ही गले कों चाकु से वार कर काट देना बताया.
इस रिपोर्ट पर आरोपियों के खिलॉफ अप. क्र. 223/26 धारा 109 (1), 3 (5) भारतीय न्याय संहिता कायम कर मामले की गंभीरता को देखते हुए घटना से वरिष्ठ अधिकारियों को फौरन अवगत कराया गया.
आरोपी राकेश श्रीवास पिता रिघु श्रीवास उम्र 43 वर्ष साकिन गौशाला मार्केट गांधी चौक राजनांदगांव को घेराबंदी कर पकड़ा गया, पूछताछ पर अपने साथी राकेश सोनी उर्फ तुफान के साथ अपराध कारित करना स्वीकार किया। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक धारदार चाकु जप्त कर 25 अप्रेल 2026 को विधिवत गिरफ्तार कर आज 26 अप्रेल 2026 को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया. दूसरा आरोपी राकेश सोनी उर्फ तुफान थाने का सूचीबद्व गुण्डा बदमाश है. जो घटना बाद फरार है. जिसकी सरगर्मी से तलाश की जा रही है. जिसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
आरोपी राकेश श्रीवास आदतन अपराधी है- इसके खिलाफ पूर्व में अप.क्र. 130/15 धारा 3, 4 जुंआ एक्ट, अप0क्र0 125/21 धारा 4 (क) जुंआ एक्ट, अप.क्र. 371/22 धारा 294, 323, 327, 506 भादवि0., अप.क्र. 528/23 धारा 294, 324, 506, 34 भादवि., 25 आर्म्स एक्ट के मामले में चालानी कार्यवाही किया गया. मामले का प्रार्थी अनूप यादव उर्फ मुंडू भी आदतन अपराधी है. जिसके खिलाफ मारपीट, आबकारी एक्ट, जुआ एक्ट, चाकूबाजी जैसे कई गंभीर अपराध कई थानों में दर्ज है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



