गरियाबंद की नहर में तैरता मिला मौत का सामान, पुलिस की नाकेबंदी देख तस्करों के उड़े होश, तैरते मिले गांजे के पैकेट जप्त, जिले भर में हाई अलर्ट

Deadly material found floating in a canal in Gariaband; smugglers shocked by police blockade; floating marijuana packets seized; district on high alert

गरियाबंद की नहर में तैरता मिला मौत का सामान, पुलिस की नाकेबंदी देख तस्करों के उड़े होश, तैरते मिले गांजे के पैकेट जप्त, जिले भर में हाई अलर्ट

गरियाबंद : गरियाबंद जिले में पुलिस की बढ़ती दबिश और चप्पे-चप्पे पर तैनात जवानों के खौफ ने तस्करों के पसीने छुड़ा दिए हैं. पुलिस की नकेल से बचने के लिए तस्करों ने अब तस्करी का माल ही ठिकाने लगाना शुरू कर दिया है. ताजा मामला अतरमरा की नहर का है. जहां तस्करों ने पुलिस चेकिंग के डर से लाखों रुपये का गांजा पानी में बहा दिया.
​मिली जानकारी के अनुसार, अतरमरा नहर में गांजे के कई पैकेट लावारिस हालत में तैरते मिले हैं. एक-एक पैकेट में करीब 2 से 3 किलो गांजा होने का अनुमान है. कुल 15 पैकेट बरामद किए गए हैं. जिनका वजन करीब 30 से 45 किलो के बीच हो सकता है. जिसकी अनुमानित कीमत करीब 15 लाख रुपए बताई जा रही है. पुलिस की सक्रियता को देखते हुए यह साफ लग रहा है कि तस्कर पकड़े जाने के डर से इसे फेंक कर फरार हो गए.
​जब्त किए गए गांजे की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 15 लाख रुपये आंकी जा रही है. बता दें कि गरियाबंद जिले में पिछले कई दिनों से तस्करों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है. जिले की सीमाओं और मुख्य मार्गों पर चेक पोस्ट लगाकर वाहनों की सघन तलाशी ली जा रही है. जिससे तस्करी के नेटवर्क में हड़कंप मचा हुआ है.
​पुलिस विभाग ने बरामद गांजे को कब्जे में लेकर अज्ञात तस्करों की तलाश शुरू कर दी है. अंदेशा जताया जा रहा है कि चेक पोस्ट पर कड़ी जांच को देखकर तस्करों ने रास्ता बदला होगा और पकड़े जाने के जोखिम को देखते हुए माल नहर में फेंक दिया. फिलहाल पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज और संदिग्ध वाहनों की जांच कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t