ब्लाईंड मर्डर का खुलासा, पत्नि, सास, साढू और उसका दोस्त गिरफ्तार, राजाबाबू को दी एक लाख की सुपारी देकर पति की कराई हत्या

Blind murder revealed, wife, mother-in-law, brother-in-law and his friend arrested, husband was murdered by giving a contract of Rs. 1 lakh to Rajababu

ब्लाईंड मर्डर का खुलासा, पत्नि, सास, साढू और उसका दोस्त गिरफ्तार, राजाबाबू को दी एक लाख की सुपारी देकर पति की कराई हत्या

बिलासपुर : हिर्री माइंस के पास ब्लाइंड मर्डर केस में बड़ा खुलासा हुआ है. मृतक की पत्नी, सास और साढू ही कातिल निकले हैं. पति की प्रताड़ना से परेशान पत्नी ने मां के साथ मिलकर साजिश रची. मृतक की सास ने एक लाख रुपए में मृतक के साढू को सुपारी दी. पहचान छुपाने मृतक के चेहरे को पत्थर से कुचला गया. पुलिस CCTV फुटेज और साइबर सेल की मदद से आरोपियों तक पहुंची। चकरभाठा पुलिस चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक 17 जुलाई की हिर्री माइंस के पास एक अज्ञात युवक की लाश बरामद हुई थी. शव की हालत देखकर अंदेशा लगाया गया था कि उसे बेरहमी से पत्थर से कुचलकर मारा गया है. इस मामले में साइबर सेल और चकरभाठा पुलिस ने 100 से ज्यादा CCTV फुटेज खंगाले और मृतक की पहचान साहिल कुमार पाटले के रुप में की.
जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ। साहिल की हत्या किसी और ने नहीं. बल्कि उसकी पत्नी वर्षा, सास सरोजनी, साढू राजाबाबू और उसके दोस्त विकास ने मिलकर की थी. दरअसल मृतक को शराब की लत थी. घरेलू हिंसा से परेशान होकर उसकी पत्नी वर्षा ने इसकी जानकारी अपनी मां सरोजनी को दी. फिर दोनों ने मिलकर एक लाख रुपये की सुपारी देकर हत्या साहिल की कराई। सरोजनी ने अपने दूसरे दामाद राजाबाबू और उसके दोस्त को हत्या करने के लिए 1 लाख रुपए में राजी किया। जिसमें आरोपियों को 8 हजार रुपए एडवांस भी दिया गया था.
साजिश के तहत हत्या की रात सभी ने मिलकर साहिल को शराब पिलाई और नशे में होने पर पत्थर से सिर कुचलकर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी. फिर पहचान छुपाने के लिए मृतक के चेहरे को भी बुरी तरह बिगाड़ दिया गया.
गिरफ्तार आरोपियो में सरोजनी खुंटे (सास), वर्षा खुंटे (पत्नी), राजाबाबू खुंटे (साढू), और विकास आदिले (मित्र) शामिल है. पुलिस ने घटना स्थल से घटना में इस्तेमाल पल्सर बाइक, पत्थर और चार मोबाइल फोन जब्त किए हैं. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने इस सफल कार्रवाई के लिए पूरी टीम की सराहना करते हुए पुरस्कार की घोषणा की है.
आरोपियों से जप्त सामग्री :-
01. बजाज पल्सर मोटर सायकल नम्बर CG11 BJ 1748
02. घटना में प्रयुक्त पत्थर।
03. आरोपियो के मोबाईल फोन 4 नग
आरोपी
01. सास- श्रीमती सरोजनी खुंटे पति दिलीप खुंटे उम्र 38 साल निवासी ग्राम कुरमा थाना बलौदा जिला जांजगीर चाम्पा (छ.ग.)
02. पत्नी- श्रीमती वर्षा खुंटे पति साहिल पाटले उम्र 20 साल निवासी ग्राम मोहनपुर थाना बलौदा जिला जांजगीर चाम्पा (छ.ग.) हाल मू. कालिका नगर तिफरा थाना सिरगिट्टी जिला बिलासपुर (छ.ग.)
03. साढ़ू- राजाबाबू खुंटे पिता अश्वनी खुंटे उम्र 24 साल निवासी ग्राम कुरमा थाना बलौदा जिला जांजगीर चाम्पा (छ.ग.)
04. साढ़ू का दोस्त- विकास आदिले पिता विजय आदिले उम्र 19 साल निवासी ग्राम कुरमा थाना बलौदा जिला जांजगीर चाम्पा (छ.ग.) हाल मू. कालिका नगर तिफरा थाना सिरगिट्टी जिला बिलासपुर (छ.ग.)
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB