माइक्रोसाफ्ट कंपनी का लायसेंस दिलाने के नाम पर सेना के जवान से 3 लाख की ठगी, पूर्व सिपाही की मां ईश्वरी गिरफ्तार, बेटा राजू साहू फरार

An army soldier was cheated of Rs 3 lakh in the name of getting a license of Microsoft company, former soldier's mother Ishwari arrested, son Raju Sahu absconding

माइक्रोसाफ्ट कंपनी का लायसेंस दिलाने के नाम पर सेना के जवान से 3 लाख की ठगी, पूर्व सिपाही की मां ईश्वरी गिरफ्तार, बेटा राजू साहू फरार

बिलासपुर : भारतीय सेना में कार्यरत जवान को मल्टी मिलियन डॉलर प्रोजेक्ट और माइक्रोसॉफ्ट लाइसेंस का झांसा देकर 3 लाख रुपए की ठगी करने वाले आरोपी की मां को सरकंडा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. यह मामला तब सामने आया जब ठगी का शिकार हुआ जवान, धोखे और धमकियों से परेशान होकर उच्चाधिकारियों के पास पहुंचा और लिखित शिकायत दर्ज करवाई।
मामला जितना तकनीकी है. उतना ही चौंकाने वाला भी है. आरोपी राजू साहू खुद कभी भारतीय सेना में कार्यरत रह चुका है उसने अपने पुराने सैन्य साथी सोमेश सिंह से संपर्क साधा। फोन पर लगातार बातचीत के जरिए उसने सोमेश को यह यकीन दिलाया कि वह इस वक्त माइक्रोसॉफ्ट के एक मल्टी मिलियन डॉलर प्रोजेक्ट में काम कर रहा है और वहां अच्छे वर्कर्स की जरुरत है.
सेना में सेवा के चलते खुद काम करने में असमर्थ सोमेश ने जब इंकार किया तो राजू ने उसे अपने किसी रिश्तेदार के नाम से जुड़ने का झांसा दिया। झांसे में आकर सोमेश ने किस्तों में कुल 3 लाख और जिसमे 1.5 लाख आरोपी की मां ईश्वरी साहू के ICICI बैंक खाते में ट्रांसफर कर दिया.
धीरे-धीरे जब प्रोजेक्ट और लाइसेंस की बात सिर्फ़ आश्वासन बनकर रह गई. तब सोमेश को ठगे जाने का एहसास हुआ. लेकिन जब उसने पैसे की वापसी की मांग की. तो उसे धमकियां मिलने लगीं कि पाकिस्तान के एकाउंट से पैसे ट्रांसफर कर दूँगा, कहीं के नहीं रहोगे जैसी बातें कहकर आरोपी ने डराने का प्रयास किया.
जवान सोमेश ने आखिरकार बिलासपुर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह को पूरे मामले से अवगत कराया. उन्होंने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिया. अति. पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र जायसवाल, नगर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बघेल एवं थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश पांडे के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर आरोपी के ईमलीभाठा स्थित निवास पर दबिश दी गई.
आरोपी राजू साहू तो फरार निकला. लेकिन पूछताछ में उसकी मां ईश्वरी साहू ने यह कबूल किया कि ₹1.5 लाख की रकम उसके खाते में आई थी. उसने बताया कि उसका बेटा दिल्ली में ऑनलाइन मार्केटिंग करता है और उसी का पैसा उसके खाते में आया था.
पुलिस ने मामले में पुख्ता सबूत मिलने के बाद ईश्वरी साहू को गिरफ्तार कर लिया है. जबकि मुख्य आरोपी राजू साहू की तलाश जारी है. मामला अप.क्र. 1003/2025 धारा 318(4) बीएनएस एवं 66(डी) आईटी एक्ट के तहत दर्ज कर अग्रिम विवेचना की जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB