प्रेमिका से मिलने पहुंचा बॉयफ्रेंड, ग्रामीणों ने युवक को जमकर पीटा, बचाव-बचाव करने चीखता रहा युवक, कोई नहीं आया बचाने, VIDEO हो रहा वायरल
Boyfriend came to meet his girlfriend villagers beat him up badly the boy kept screaming for help no one came to save him VIDEO is going viral
खैरागढ़ : सोशल मीडिया वाले जमाने में हमेशा कोई ना कोई ऐसा वीडियो वायरल होता है. जो आपको कभी भी हैरान परेशान कर सकता है. ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें कुछ लोग एक युवक की बेरहमी से पिटाई करते दिखाई दे रहे हैं. ताजा खबर इस वीडियो से जुड़े तथ्य और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है. लेकिन सूत्र बताते हैं कि ये मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा है.
वीडियो में साफ़ दिख रहा है कि बड़ी तादाद में ग्रामीण मौजूद हैं और एक युवक की बेरहमी से पिटाई हो रही है.
मिली जानकारी के मुताबिक 15 अगस्त की खैरागढ़ खैरागढ़ थानांतर्गत डुंडा निवासी मनीष वर्मा उम्र लगभग 21 साल एक और साथी के साथ अपनी प्रेमिका से मिलने राजनांदगांव के रंगकठेरा गया हुआ था. मनीष ने अपनी प्रेमिका से मुलाकात की और आसपास घूमना फिरना भी किया, लेकिन जब मनीष लड़की को छोड़ने उसके घर जा रहा था तभी ग्रामीणों ने उसे रोककर उसकी बेदम पिटाई कर दी और उसे अधमरा छोड़कर ग्रामीण वहां से निकल गए. इस पूरी घटना का वीडियो बनाकर किसी ने वायरल कर दिया.
इधर अधमरा अवस्था में मनीष वर्मा को सिविल अस्पताल खैरागढ़ में भर्ती कराया गया था, जहां से उन्हें अब डाक्टरों ने छुट्टी दे दी. फिलहाल मनीष की हालत स्थिर है. इधर पुलिस सोशल मीडिया में वायरल वीडियो की जांच कर रही है. पुलिस ने पीड़ित मनीष वर्मा के घर जाकर मुलाकात की है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



