राजधानी में दिनदहाड़े चली गोली, जमीन विवाद को लेकर युवक ने की हवाई फायरिंग, इलाके में मचा हडकंप, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
Bullet fired in broad daylight in the capital, youth fired in the air over land dispute, created panic in the area, police arrested the accused
रायपुर : राजधानी में जमीन विवाद को लेकर गोलीबारी हुई है. बताया जा रहा है कि राजातालाब इलाके में हरदयाल सिंह ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से फायरिंग की है. मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक जमीन विवाद में चलाई गई गोली किसी को लगी नहीं है. वहीं गोलीबारी की खबर मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है. पुलिस ने गोली चलाने वाले आरोपी रवि नगर निवासी हरदयाल सिंह पिता थमन सिंह को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस को गोली चलाने के आरोपी ने बताया कि उसने महिला को डराने के लिए हवाई फायरिंग की है. आरोपी ने दो राउंड फायरिंग किया.
दरअसल सिविल लाइन क्षेत्र में पुरानी मस्जिद के पीछे का इलाका रवि नगर कहलाता है. यहीं फजिया मेमन (पति तबरेज मेमन साकिन, पुरानी मस्जिद के पीछे रवि नगर रायपुर) रहती है. हरदयाल सिंह के साथ फजिया मेमन का कुछ समय से जमीन को लेकर विवाद है. बुधवार की सुबह उसी जमीन का सीमांकन होना था. सीमांकन के पहले फजिया के लगाए ताले को हरदयाल सिंह ने तोड़कर अपना ताला लगा दिया. थोड़ी देर बाद जब फजिया जमीन को देखने पहुंची तो ताला तोड़े जाने की जानकारी उसे हुई. इसी बात पर दोनों के बीच फिर से विवाद होने लगा.
यह विवाद इतना बढ़ा कि हरदयाल सिंह ने अपनी लाइसेंसी बंदूक निकालकर फायरिंग कर दी. गोली चलने के बाद महिला मौके से निकली और इसकी शिकायत सिविल लाइन थाने में दर्ज कराई.
पुलिस ने महिला की शिकायत पर FIR दर्ज कर हरदयाल सिंह को गिरफ्तार किया गया.आरोपी से पूछताछ की जा रही है. साथ ही जांच भी जारी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



