भाठगांव न्यू बस स्टैण्ड से बस चोरी, पुलिस ने सुलझाई गुत्थी, आरोपी मनबोध रात्रे उर्फ टेटू को गिरफ्तार कर भेजा जेल, लगभग 10,00,000/- रूपये की वाहन बरामद
Bus stolen from Bhatgaon New Bus Stand, police solved the mystery, accused Manbodh Ratre alias Tatu arrested and sent to jail, vehicle worth approximately Rs 10,00,000/- recovered.
रायपुर : रायपुर में पुलिस मे कमिश्नर व्यवस्था लागू होने के बाद एक मामला राजधानी रायपुर के अंतर्राज्यीय बस स्टैंड से सामने आया. जहां एक बस चोरी हो गई. पुलिस बस स्टैंड और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे के फूटेज से आरोपियों की पड़ताल कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. यह मामला टिकपारा थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक अब्दुल अलीम ने थाना टिकरापारा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह डुमतराई, रायपुर में रहता है और बस ट्रांसपोर्ट का व्यवसाय करता है. बस नम्बर CG07 E 0782 का संचालन और देखरेख का काम करता है. 6. मार्च 2026 को शाम करीब 7:30 बजे बस का चालक नया बस स्टैंड भाठागांव में उक्त बस को खड़ी कर बस की चाबी ड्राइवर सीट के नीचे रखकर रात में सोने के लिए अपने घर चला गया. दूसरे दिन 7 मार्च 2026 को सुबह करीब 8 बजे ड्राइवर ने प्रार्थी को फोन कर बताया कि बस खड़ी किए गए जगह पर नहीं है. इस पर प्रार्थी नया बस स्टैंड भाठागांव पहुंचकर बस की तलाश की. लेकिन बस नहीं मिली.
प्रार्थी की इस रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ थाना टिकरापारा में अपराध क्रमांक 197/2026 धारा 305 बी.एन.एस. के तहत जुर्म दर्ज कर मामला जांच में लिया गया.
घटना को पुलिस उपायुक्त (पश्चिम जोन) संदीप कुमार पटेल और पुलिस उपायुक्त (क्राइम एवं साइबर) स्मृतिक राजनाला द्वारा गंभीरता से लेते हुए अधीनस्थ अधिकारियों और प्रभारियों को अज्ञात आरोपी की जल्द पतासाजी कर गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए.
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राइम एण्ड साइबर यूनिट तथा थाना टिकरापारा पुलिस की संयुक्त टीम का गठन कर फौरन कार्यवाही शुरु की गई. टीम द्वारा सबसे पहले घटनास्थल पहुंचकर स्थल का बारीकी से मुआयना किया गया. इसके बाद प्रार्थी, बस के ड्राइवर सहित आसपास के दुकानदारों, बस स्टैंड में कार्यरत कर्मचारियों और दुसरे लोगों से घटना के बारे में विस्तृत पूछताछ की गई और अज्ञात आरोपी की पतासाजी शुरु की गई.
टीम द्वारा घटनास्थल तथा उसके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेजों का बारीकी से मुआयना किया गया. फुटेज के विश्लेषण में यह पाया गया कि एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा बस को खुद चलाते हुए वहां से ले जाया गया है. इसके बाद पुलिस टीम ने आरोपी द्वारा भागने के संभावित मार्गों का पता लगाने के लिए क्रमबद्ध तरीके से उन सभी मार्गों में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेजों का अध्ययन किया. जिन मार्गों से बस को ले जाया जा रहा था. साथ ही बस में लगे फास्टैग के आधार पर कई टोल प्लाजा से भी बस के आवागमन संबंधी जानकारी इकठ्ठा की गई.
इस दौरान तकनीकी सबुतों के विश्लेषण तथा संभावित मार्गों के आधार पर आरोपी की गतिविधियों का क्रमबद्ध तरीके से पता लगाया गया. पुलिस टीम द्वारा लगातार तकनीकी विश्लेषण, स्थानीय स्तर पर पूछताछ और मुखबिर सक्रिय कर आरोपी की तलाश की जा रही थी.
इसी दौरान प्राप्त तकनीकी सबूतों और मुखबिर से मिली खबर के आधार पर आरोपी के बारे में अहम जानकारी मिली. जिसके आधार पर आरोपी की पहचान मनबोध रात्रे उर्फ टेटू निवासी गेवरा बस्ती जिला कोरबा के रूप में की गई.
सघन पतासाजी और मिले सबूतों के आधार पर पुलिस टीम को जिला जांजगीर-चांपा के अकलतरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम तरौंद में आरोपी के होने की खबर मिली. खबर के आधार पर फौरन घेराबंदी कर आरोपी मनबोध रात्रे उर्फ टेटू को पकड़ने में कामयाबी मिली.
पूछताछ करने पर आरोपी ने बताया कि वह नया बस स्टैंड भाठागांव में हेल्पर का काम करता है और बस स्टैंड में आने-जाने वाली बसों की गतिविधियों से परिचित है, दिनांक घटना के समय उसने देखा कि संबंधित बस में कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था और बस की चाबी चालक सीट के नीचे रखी हुई थी. मौके का फायदा उठाकर उसने बस की चाबी उठाई और बस को खुद चलाते हुए वहां से चोरी कर ले गया.
इस मामले में आरोपी मनबोध रात्रे उर्फ टेटू को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की बस नम्बर CG07 E 0782 कीमत करीब 10,00,000/- रूपये जप्त कर आरोपी के खिलाफ कार्यवाही किया गया.
इस कार्यवाही में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट से प्रभारी निरीक्षक सचिन सिंह, सउनि. मंगलेश्वर सिंह परिहार, प्र.आर. गुरूदयाल सिंह, आर. राकेश सोनी, तुकेश निषाद, भूपेन्द्र मिश्रा, अजय चौधरी तथा थाना टिकरापारा से उपनिरीक्षक बालेश्वर लहरे, अरूण ध्रुव एवं दया शर्मा की अहम भूमिंका रहीं.
गिरफ्तार आरोपी
मनबोध रात्रे उर्फ टेटू पिता लक्ष्मी नारायण रात्रे उम्र 24 साल निवासी गेवरा बस्ती थाना कुसमुण्डा जिला कोरबा (छ.ग.)
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



