बारात से लौट रही कार हादसे का शिकार, पेड़ से वाहन की टक्कर, 2 शिक्षकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत, दो की हालत नाजुक
Car returning from the wedding procession met with an accident, vehicle collided with a tree, 2 teachers died on the spot, two are in critical condition
कोरबा : कोरबा जिले में रविवार देर रात सड़क हादसा हुआ. जिसमें कार में सवार दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. वहीं इस हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल गए. हादसा दीपका कुचेना मार्ग पर शक्ति नगर मुख्य मार्ग पर रात करीब 12 बजे हुआ.
मिली जानकारी के मुताबिक कार नम्बर BR01 JC 5623 पर चार लोग सवार थे. सेंट जेवियर स्कूल कोरबा के शिक्षक और स्टाफ थे. जो शादी कार्यक्रम में बारात दीपका शक्तिनगर गए हुए थे. देर रात वापस लौटते समय सड़क किनारे पेड़ से कार जा टकराया. जहां इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई.
वहीं दो लोग घायल हो गए. इस हादसे के बाद देखते ही देखते राहगीरों की भीड़ इकठ्ठा हो गई. हादसे की खबर दीपका थाना पुलिस को दी गई. जहां आगे की कार्यवाही शुरु की गई. बताया जा रहा है कि कोरबा के खरमोरा निवासी हिमांशु सिंह उम्र 31 साल और एमपी नगर निवासी सुभम दीप उम्र 30 साल की मौके पर मौत हो गई. वहीं पीछे की सीट पर बैठे उनके दो साथी चंद्रभान और सत्यदेव गंभीर रुप से घायल हो गए.
जिन्हें कोरबा की प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है कि तेज की रफ्तार काफी तेज थी. जिसके चलते यह हादसा हुआ है. वहीं हादसे की खबर मिलते ही स्कूल के स्टाफ समेत परिजन और उनके शुभचिंतक मौके पर पहुंच गए.
दीपका थाना में पदस्थ एएसआई खगेश राठौर ने बताया कि हादसे की खबर मिलते ही मौके पर पहुंच गए. हादसे की जानकारी लेते हुए आगे की कार्यवाही की गई. वहीं शव का पंचनामा कर उनके परिजन के सुपुर्द कर दिया गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB
जीवन को लेकर कई सपने संजोने वाली हिमांशु सिंह की पत्नी ने सोचा भी नहीं था कि अप्रैल का महीना उसके लिए बेहद त्रासद होने वाला है. पिछली रात हुए हादसे में पति की दर्दनाक मौत की खबर से वह सिहर उठी. 6 महीने पहले ही उसकी शादी हिमांशु से हुई थी. यह दंपत्ति कोरबा के खरमोरा में निवासरत थी. खबर के मुताबिक सेंट जेवियर स्कूल में ही काम करने वाले अभिषेक दास का विवाह दीपका में हो रहा था. उसकी बारात में शामिल होने अन्य शिक्षक आए हुए थे. हादसे में हिमांशु और शुभम की जान चली गई.



