सरपंच की बाइक और मोटर साइकिल सवार की जोरदार टक्कर, चार घायल, एक की हालत नाजुक, अस्पताल में भर्ती, इलाज के लिए रेफर

Sarpanch's bike and a motorcyclist collided violently, four injured, one in critical condition, admitted to hospital, referred for treatment

सरपंच की बाइक और मोटर साइकिल सवार की जोरदार टक्कर, चार घायल, एक की हालत नाजुक, अस्पताल में भर्ती, इलाज के लिए रेफर

गरियाबंद/अमलीपदर : गरियाबंद जिले के अमलीपदर में सोमवार को अमलीपदर के आगे कोदोभाटा छोटी गुड्डी के पास दो बाइकों के आमने-सामने की टक्कर में चार लोग गंभीर रुप से घायल हो गए. इस हादसे में घायल संतोष उम्र 18 साल की ज्यादा चोंट आई और उसे प्राथमिक उपचार के बाद गरियाबंद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया. हादसे में डिगाम उम्र 15 साल युवक भी शामिल है.
मिली जानकारी के मुताबिक घायलों में मालके सरपंच पूर्वचन ध्रुबा उम्र 52 साल और उनके सहयोगी केनूराम उम्र 62 साल शामिल हैं. चारों घायलों में से तीन को सिर में गंभीर चोटें आई हैं. और सभी को सरकारी अस्पताल अमलीपदर में भर्ती कराया गया है.
स्थानीय लोगों के मुताबिक इस जगह पर यह पाँचवां बड़ा हादसा है. जिसमें अब तक दो लोगों की मौत हो चुकी है. लोगों ने प्रशासन से लंबे समय से यहां ब्रेकर लगाने की मांग की जा रही है. लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है. स्थानीय निवासियों ने हादसों को रोकने के लिए जल्द से जल्द सुरक्षा उपाय करने की अपील की है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB