चाकूबाजी से दहल रहा छत्तीसगढ़, दिनदहाड़े बदमाशों ने 17 बार चाकू से किया जानलेवा हमला, हालत नाजुक, 2 नाबालिग समेत 5 आरोपी गिरफ्तार
Chhattisgarh is shaken by knife attacks, miscreants attacked a person 17 times in broad daylight, condition critical, 5 accused including 2 minors arrested
धमतरी : छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में दिनदहाड़े चाकूबाजी की बड़ी वारदात हुई थी. इस मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इनमें से दो आरोपी नाबालिग हैं. घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के नयापारा वार्ड की है.
मिली जानकारी के मुताबिक पीड़ित राजकुमार यादव के मुताबिक 1 मार्च 2025 को राजकुमार यादव के साथ राजबीर सिंग मेहरा उर्फ गिन्नी, जग्गू उर्फ जागेश यादव, जग्गू का चाचा राजेश यादव,दो नाबालिग के साथ वाद-विवाद लड़ाई-झगडा हुआ था. उसी बात को लेकर बदला लेने के लिए राजवीर सिंग मेहरा उर्फ गिन्नी, जग्गू उर्फ जागेश यादव,जग्गू का चाचा राजेश यादव,दो नाबालिग 2मार्च 2025 की सुबह करीब 9:30 बजे ललित मिश्रा उर्फ गन्नू के साथ मोटर सायकल में राजकुमार यादव को लेकर बबलू गुपचुप वाला के घर के सामने नयापारा वार्ड धमतरी पहुंचा. और राजकुमार यादव को मोटर सायकल से खीचकर उतारा फिर अश्लील गाली-गलौच कर जान से मारने की नियत से एक राय होकर मारने लगे.
तभी राजवीर सिंग मेहरा उर्फ गिन्नी, जग्गू उर्फ जागेश यादव एवं उनके नाबालिग साथी से अपने अपने पास रखे नुकीले और धारदार वस्तु से राजकुमार के शरीर में कई बार मारकर जानलेवा चोंट पहुंचाये हैं और जग्गू का चाचा राजेश यादव हांथ मुक्का और डंडा से मारपीट किये हैं.
इस रिपोर्ट पर मामला जांच में लिया गया. आरोपियों का पता किया गया जो आरोपी जागेश उर्फ जग्गू यादव राजेश यादव उर्फ खुबू का पता किया गया मिलने पर थाना लाया गया. आरोपी जागेश उर्फ जग्गू यादव राजेश यादव उर्फ खुबू से गवाहों के सामने अलग-अलग पूछताछ करने पर अपना जुर्म कबूल करने पर आरोपी राजवीर सिंग उर्फ गिन्नी, जागेश उर्फ जग्गू यादव राजेश यादव उर्फ खुबू के पेश करने पर गवाहों के सामने चाकू और लकड़ी का डंडा और बांस के डंडा को जप्त किया गया.
इस मामले में आरोपी जागेश उर्फ जग्गू यादव राजेश यादव उर्फ खुबू का कृत्य अपराध सदर धारा का अपराध घटित करने के पुख्ता सबुत पाए जाने से आरोपियों के खिलाफ थाना कोतवाली में अप.क्र.- 45/25 धारा -126 (2),109 (1), 296,351(3),3(5), 190, 191(2), (3) BNS के तहत जुर्म दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया. और दो नाबालिग बालकों को जिला किशोर न्याय बोर्ड धमतरी में पेश किया गया.
दो आरोपी और मंगलवार को गिरफ्तार किए गए. जिसमें चाचा भतीजा गिरफ्तार और दो नाबालिग हैं. आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया.
27 साल के राजकुमार यादव पर आपसी रंजिश के चलते 6 से 7 लोगों ने मिलकर 17 बार चाकू से हमला किया. राजकुमार के पेट, सीने और हाथ पर गंभीर चोटें आईं. लोगों ने घायल युवक को फौरन जिला अस्पताल धमतरी में भर्ती कराया. हालत नाजुक होने पर उसे रायपुर रेफर किया गया.
राजकुमार के दोस्त ललित मिश्रा की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरु की. पूछताछ के दौरान मुख्य आरोपी गिन्नी सरदार को पहले ही हिरासत में ले लिया गया था. उससे पूछताछ के बाद पांच और आरोपियों के नाम सामने आए.
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली धमतरी से राजेश मरई,सउनि.अमित सिंग हेमन्त ध्रुव, प्रआर.दिलेश्वर कुजुर,आर.सुरेंद्र डडसेना,बिट्टू पदमशाली एवं सायबर प्रभारी निरी. सन्नी दुबे श,प्रआर.लोकेश नेताम,आरक्षक कमल जोशी,कृष्णा पाटिल, युवराज ठाकुर,योगेश नाग,दीपक साहू ,मुकेश मिश्रा, फनेश साहू,आनंद कटकवार, विकास द्विवेदी,मनोज साहू, किशोर देशमुख, योगेश ध्रुव का योगदान सराहनीय रहा.
आरोपी
1) राजबीर सिंग मेहरा उर्फ गिन्नी पिता सुखवीर सिंग मेहरा उम्र 19 साल निवासी रिसाई पारा मेमन जमात खाना के पास थाना सिटी कोतवाली
2) जागेश उर्फ जग्गू यादव पिता स्व कुबेर यादव उम्र 25 साल निवासी शीतला मंदिर के पास नयापारा वार्ड धमतरी
3) राजेश यादव उर्फ खुबू पिता बिसंभर यादव उम्र 48 साल निवासी शीतला मंदिर के पास नयापारा बार्ड धमतरी थाना सिटी कोतवाली जिला धमतरी (छ.ग.)
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



