राजधानी में चोरों ने बोला धावा, चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले 1 नाबालिग समेत 3 आरोपी गिरफ्तार, नगद रकम समेत कॉपर पाईप और वायर बरामद
Thieves attacked the capital, 3 accused including a minor arrested for committing the theft, copper pipes and wires along with cash recovered
रायपुर : राजधानी के तेलीबांधा क्षेत्रांतर्गत ब्राईट मार्केटिंग में चोरी करने वाले एक नाबालिग समेत 3 आरोपियों को तेलीबांधा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. इनके पास से चोरी की कॉपर पाईप 27.300 किलो 4 बंडल वायर व नगद 4300 रुपये कुल 85,000 रुपए जब्त किए गए.
मिली जानकारी के मुताबिक प्रार्थी जहीर सलाट ने थाना तेलीबांधा में रिपोर्ट दर्ज कराया कि इनकी ब्राईट मार्केटिंग तेलीबांधा गली नं. 7 रायपुर में दुकान है. 28 फरवरी 2025 को दिन 11 बजे अपनी दुकान ब्राईट मार्केटिंग गली नं. 7 तेलीबांधा आकर खोला था. और रात 8 बजे बंद कर अपने घर चला गया था. मेरे दुकान में AC , फ्रीज, वासिंग मशीन, माइक्रो वेव और अन्य स्पेयर पार्ट्स बिक्री करता हूं. 1 मार्च 2025 को दिन 11 बजे अपनी दुकान में आकर देखा तो मेरे दुकान के शटर का बांया साईड का लॉक टूटा हुआ था और दांया साईड का शटर का लॉक टूटा हुआ था. अंदर दरवाजा थोड़ा सा उठा हुआ था. फिर आसपास वालों की मदद से शटर का दरवाजा उठाकर अंदर जाकर देखा तो मेरे दुकान अंदर रखे कॉपर पाईप 90-100 KG, थ्री कोर वायर 4 बंडल, नगद रकम 60,000 रुपये को कोई अज्ञात चोर शटर का लॉक को तोड़कर अंदर घुसकर अंदर में रखे उपरोक्त सामान कापर पाईप 90-100 KG, थ्री कोर वायर 4 बंडल, नगद रकम 60,000 रुपये जुमला कीमत 1,50,000 रुपये चोरी कर ले गया है. जिस पर अज्ञात अरोपी के खिलाफ थाना तेलीबांधा में अपराध क्रमांक 128/25 धारा 331(4), 305(a) बी.एन.एस. का जुर्म दर्ज किया गया है.
चोरी की वारदात को पुलिस उपमहानिरीक्षक और पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेन्द सिंह द्वारा गंभीरता से लेते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर लखन पटले, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राईम संदीप मित्तल, नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाईन अजय कुमार(भा.पु.से.) और थाना प्रभारी तेलीबांधा को अज्ञात आरोपी की पतासाजी कर जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के लिए निर्देशित किया गया.
जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना तेलीबांधा पुलिस की टीम द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण करने के साथ-साथ घटना के बारे में प्रार्थी सहित आस-पास के लोगों से पूछताछ कर आरोपी की पतासाजी करना शुरु किया गया. टीम के सदस्यों द्वारा घटना स्थल और उसके आस-पास लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेजो का मुआयना करने के साथ-साथ आरोपियों की पतासाजी के लिए मामले में मुखबीर भी लगाये गए थे.
इसी दौरान अज्ञात आरोपी की गिरफ्तारी में लगी टीम के सदस्यों को मामले में शामिल अज्ञात आरोपी के बारे में अहम जानकारी मिली और मामले में आरोपी गौतम राम पटेल, गुरुमेन्द्र कुलहरिया ऊर्फ मुचरु और एक नाबालिग को पकड़ा गया.
मिले सबुतों के आधार पर तीनों से कड़ाई से पूछताछ करने पर तीनों के द्वारा चोरी की उक्त घटना को अंजाम देना बताया गया. जिस पर तीनों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की कॉपर पाईप 27 किलो 300 ग्राम, 4 बंडल वायर व नगद रकम 4300 रुपये जुमला कीमत 85,000 रुपये और वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल जप्त कर तीनों के खिलाफ कार्यवाही किया गया.
गिरफ्तार
01. गौतम राम पटेल पिता गणेशराम पटेल उम्र 25 साल निवासी सुभाषनगर देवार पारा थाना तेलीबांधा, रायपुर
02. गुरुमेन्द्र कुलहरिया ऊर्फ मुचरु पिता रामसभवन कुलहरिया उम्र 35 साल निवासी सुभाषनगर देवार पारा थाना तेलीबांधा, रायपुर
03. एक नाबालिग बालक
इस कार्यवाही में निरीक्षक नरेन्द्र कुमार मिश्रा थाना प्रभारी तेलीबांधा, उपनिरीक्षक चित्ररेखा साहू, सउनि संतोष यादव, प्रआर. 1724 अमित सिन्हा, आरक्षक 1920 सुनील चंदेल, आरक्षक 1186 अर्जुन डहरिया, आरक्षक 779 श्रीचंद दीप की अहम भूमिका रही.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



