घर में घुसकर टीचर से रेप, आरोपी फरार, इधर रायपुर में 62 वर्षीय बुजुर्ग ने किया युवती से दुष्कर्म, दोनों आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

Teacher raped after entering her house, accused absconding, here in Raipur a 62 year old man raped a girl, police is searching for both the accused

घर में घुसकर टीचर से रेप, आरोपी फरार, इधर रायपुर में 62 वर्षीय बुजुर्ग ने किया युवती से दुष्कर्म, दोनों आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

घर में घुसकर टीचर से रेप, आरोपी फरार

आरंग : छत्तीसगढ़ के आरंग में शिक्षिका के साथ दुष्कर्म की शर्मनाक घटना सामने आई है. अज्ञात बदमाश ने देर रात घर घुसकर घटना को अंजाम दिया. शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है. घटना के बाद आरोपी फरार हो गया है. मामला आरंग थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक 2 फरवरी की रात शिक्षिका घर में अकेली थी. वह खाना खाने के बाद सोने की तैयारी कर रही थी. इसी दौरान अज्ञात बदमाश अचानक घर में घुस आया और पीड़िता से मारपीट करते हुए दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. इसके बाद आरोपी फरार हो गया. पीड़िता ने इसकी रिपोर्ट आरंग पुलिस को दी. आरंग पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर अज्ञात आरोपी की तलाश में जुट गई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI

रायपुर में 62 वर्षीय बुजुर्ग ने किया युवती से बलात्कार, FIR दर्ज

रायपुर : खमतराई पुलिस ने 14‌ महीने पहले हुए रेप की रिपोर्ट दर्ज की है. पुलिस के मुताबिक सरकंडा बिलासपुर निवासी 27 साल की युवती की पिछले साल रायपुर के 62 साल के नवरतन अग्रवाल से फोन पर पहचान हुई. उसके बाद दोनों का मेल जोल बढ़ा। इसी दौरान 1 जनवरी से 31 मार्च के बीच नवरतन, युवती को कभी अपने घर, कभी कारखाने में बुलाकर बहला-फुसलाकर शारीरिक संबंध बनाता रहा. युवती ने इस मामले में कल शाम धारा 376-2 के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI