राजिम मेला स्थल में होगा मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह का आयोजन, पंजीयन की आखरी तारीख 5 फरवरी, दुल्हन को मिलेगा 35 हजार रुपये का चेक
Chief Minister's mass marriage ceremony will be organized at Rajim fair site, last date for registration is 5 February, bride will get a cheque of Rs 35 thousand
गरियाबंद : मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत हर साल की तरह इस साल भी राजिम मेला स्थल मे विवाह कार्यक्रम संपन्न कराया जाना है. पंजीयन की आखरी तारीख 5 फरवरी 2025 है. आखरी तारीख के बाद मिले आवेदनों पर कोई विचार नही किया जाएगा. इच्छुक माता-पिता 5 फरवरी तक अपने बेटे और बेटी की शादी के लिए संबंधित क्षेत्र की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, एकीकृत बाल विकास परियोजना कार्यालय के जरिए विवाह का पंजीयन करा सकते हैं.
शादी के लिए लड़की की उम्र 5 फरवरी 2025 की स्थिति में 18 साल और लड़के की उम्र 21 साल पूरी होना जरुरी है. लड़की मूलतः छत्तीसगढ़ की निवासी होनी चाहिए. विवाह पंजीयन के लिए लड़के-लड़की की शैक्षणिक योग्यता, आधार कार्ड, मूल निवास प्रमाण पत्र, एवं माता पिता की सहमति जरुरी होगी.
पूर्व मे योजनान्तर्गत 21 हजार रुपये का चेक प्रदाय किया जाता था. जिसे बढ़ाकर वधु को अब 35 हजार रूपये का चेक दिया जाएगा. 7000 श्रृंगार सामग्री और इसी अनुक्रम मे 8000 विवाह आयोजन मंडप इत्यादि मे व्यय किया जाना है. चेक का वितरण विवाह आयोजन स्थल में ही किया जाएगा. इसके लिए वधु अपने बैंक पासबुक की छायाप्रति साथ लावें जिससे फौरन चेक तैयार कर वितरण करने में आसानी होगी.
कन्या मुख्यमंत्री खाद्यान्न योजनांतर्गत जारी राशन कार्ड धारित परिवार की होनी चाहिए. लेकिन बीपीएल के अलावा अन्य कार्डधारी की भी पात्रता होगी. विधवा और परित्यक्ता महिलाओं को भी इस योजना के तहत लाभान्वित किया जाएगा. मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत विकलांग कन्या को समाज कल्याण विभाग के अलावा महिला बाल विकास विभाग से भी योजना का फायदादिया जावेगा. इसके अलावा अन्तर्जातीय विवाह का लाभ इस योजना के अलावा आदिम जाति विकास विभाग से प्रदाय किया जाएगा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



