आज श्रमिकों के बैंक खाते में आएगी 14 करोड़ से ज्यादा की रकम, हितग्राहियों को किया स्वामित्व कार्ड का वितरण, जल्द होगा साय कैबिनेट का विस्तार!

Today, more than 14 crore rupees will come in the bank accounts of the workers, ownership cards were distributed to the beneficiaries, the cabinet will be expanded soon!

आज श्रमिकों के बैंक खाते में आएगी 14 करोड़ से ज्यादा की रकम, हितग्राहियों को किया स्वामित्व कार्ड का वितरण, जल्द होगा साय कैबिनेट का विस्तार!

शहीद जवानों के परिवारों को दी जाएगी प्राथमिकता,अनुकंपा नियुक्ति का होगा तत्काल निराकरण

रायपुर : उपमुख्यमंत्री ने शहीद जवानों के परिवारों को प्राथमिकता देते हुए अनुकंपा नियुक्ति के लंबित प्रकरणों को तत्काल निराकरण करने के निर्देश दिया. उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि शहीद हुए जवानों के "अमर बलिदानी स्मारक" का निर्माण उनकी परिवार की सहमति से प्राथमिकता के आधार पर किया जाए. ताकि उनकी शहादत का सम्मान हर स्तर पर सुनिश्चित हो.
चिटफंड कंपनियों के खिलाफ की जा रही कार्रवाइयों की समीक्षा करते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसी कंपनियों की बाकी संपत्तियों की जल्द नीलामी की जाए और उससे मिली रकम को प्रभावित निवेशकों के बीच शीघ्रता से वितरित किया जाए.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI

आज श्रमिकों के बैंक खाते में आएगी 14 करोड़ से ज्यादा की रकम

रायपुर : श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन 9 जनवरी को प्रदेश के 37 हज़ार से ज्यादा श्रमवीरों और उनके परिवारजनों के सीधे खाते में 14.83 करोड़ की राशि अंतरित करेंगे. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में श्रम विभाग के तीनों मंडल छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सनिर्माण कर्मकार मंडल, संगठित कर्मकार राज्य सामाजिक सुरक्षा मंडल व श्रम कल्याण मंडल के जरिए योजनाओं का सफल क्रियान्वयन हो रहा है.
गुरुवार 9 जनवरी को श्रम मंत्री श्री देवांगन अटल नगर नवा रायपुर स्थित छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल कार्यालय में 37 हजार 355 श्रमिक हितग्राहियों को 14.83 करोड़ रुपए की राशि सीधे उनके खाते में ट्रांसफर करेंगे. इसी तरह पंजीकृत 15 ई-रिक्शा धारकों को एक-एक लाख की राशि का वितरण किया जाएगा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जिले के हितग्राहियों को किया स्वामित्व कार्ड का वितरण

धमतरी : सुशासन का एक साल, छत्तीसगढ़ हुआ खुशहाल के तहत स्थानीय डॉ. शोभाराम देवांगन शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धमतरी के एकलव्य खेल परिसर में आयोजित स्वामित्व कार्ड, आबादी के अधिकार अभिलेख वितरण कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जिले के ग्रामीण आबादी भूमि में निवासरत हितग्राहियों को मालिकाना हक प्रदाय करने के मकसद से स्वामित्व कार्ड का वितरण किया.
मुख्यमंत्री ने 16 हितग्राहियों को प्रतीकात्मक तौर पर यह कार्ड प्रदाय किया. इनमें धमतरी तहसील के ग्राम करेठा के  रूखमणी,  उमा बाई, रमेशदास, कुरूद तहसील के ग्राम सिंधौरीकला के  छबिराम साहू, सोनपुर के श्री रामकुमार सतनामी, मगरलोड तहसील के ग्राम चारभाठा के  लखनलाल ध्रुव, कोरगांव  प्रभूराम, भखारा तहसील के ग्राम चिरपोटी के  प्रभू साहू, देवरी के  श्यामचरण, नगरी तहसील के ग्राम सम्बलपुर के  दसरी बाई,  संग्राम, बेलरगांव तहसील के ग्राम भीषमपुरी के सरोज कुमार,  सुनाराम और कुकरेल तहसील के ग्राम माकरदोना निवासी  केजाबाई,  देवकी बाई और सिरौदकला के  झनकलाल शामिल हैं. 
धमतरी जिले के 644 ग्रामों में से 501 ग्रामीण राजस्व ग्रामों में ड्रोन के जरिए सर्वे (सर्वे ऑफ इंडिया से) कराया गया. इन 501 ग्रामों के 1319 नक्शा शीटों का राजस्व अमला से भौतिक सत्यापन कराया जाकर 266 ग्रामों का प्रथम प्रकाशन कर दावा-आपत्तियों का निराकरण किया गया. साथ ही 85 ग्रामों के अभिलेखों का अंतिम प्रकाशन कर 85 ग्रामों, 78 ग्राम पंचायतों के 9402 अधिकार अभिलेख सॉफ्टवेयर में अपलोड किया गया. इसमें से 9402 अधिकार अभिलेखों का वितरण किया गया. मुख्यमंत्री श्री साय द्वारा प्रतीकात्मक तौर पर 16 हितग्राहियों को अधिकार अभिलेख (स्वामित्व कार्ड) वितरित किया गया. शेष अधिकार अभिलेखों का वितरण संबंधित ग्राम पंचायतों/तहसीलों के जरिए हितग्राहियों को किया जाएगा.
 वितरित स्वामित्व कार्ड की विशेषता है कि यह डिजीटल प्रणाली के रूप में तैयार किया जा रहा है. प्रत्येक भूखण्डों का अलह-अलग यू.एल.पिन नं. जेनेरेट हो रहा है. साथ में क्यू-आर कोड अधिकार अभिलेख में प्रिंट किया गया है. हितग्राही द्वारा क्यू आर कोड का स्कैन कराकर कहीं भी कभी भी प्रिंट कराकर उपयोग किया जा सकेगा.
अधिकार अभिलेख की प्राप्ति हेतु किसी भी हितग्राही को किसी भी विभाग में जाने की जरुरत नहीं होगी और ग्रामीण आबादी भूमिधारकों के हितों के संरक्षण व संवर्धन के लिए शासन व प्रशासन दृढ़ संकल्पित है. शासकीय स्थायी परिसंपत्तियों का उचित पर्यवेक्षण किया जा सकेगा. अतिक्रमणमुक्त रखा जा सकेगा तथा परिसम्पत्ति और कर संग्रहण रजिस्टर के जरिए ग्रामीण क्षेत्र की अवसंरचना के योजनाबद्ध विकास और मांग आंकलन प्रक्रिया को सुदृढ़ बनाएगी और आबादी भूमिधारक अपनी भूमि का सीमांकन, नामांतरण, बंटवारा करा सकेगा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI

जल्द होगा साय कैबिनेट का विस्तार! ये 3 विधायक बन सकते हैं मंत्री

रायपुर : छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साय कैबिनेट के विस्तार की चर्चा तेज हो गई है. सूत्रों के हवाले से खबर है कि निगम चुनाव के लिए आचार संहिता लगने से पहले ही साय कैबिनेट का विस्तार हो सकता है और 3 मंत्री शपथ ले सकते हैं. 13 जनवरी से 15 के बीच विस्तार की अटकलें लगाई जा रही हैं.
साय मंत्रिमंडल के विस्तार और फेरबदल को लेकर पिछले दिनों मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों की मंत्रियों और वरिष्ठ विधायकों से चर्चा भी हुई है. मंत्रिमंडल के विस्तार और फेरबदल के बाद जिन विधायकों को मंत्री बनाए जाने की चर्चा है उनमें प्रमुख रुप से अमर अग्रवाल, किरण सिंहदेव, धरम लाल कौशिक, गजेंद्र यादव, विक्रम उसेंडी, लता उसेंडी, रेणुका सिंह, गोमती साय के नाम सामने आए हैं. हालाकि मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता इसको लेकर बोलने से बच रहे हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI