सावन के अंतिम सोमवार में भक्ति और सेवा का संगम, CM साय ने प्रदेशवासियों की समृद्धि और सुख-शांति की कामना, उमड़ा कांवरियो का जनसैलाब
Confluence of devotion and service on the last Monday of Sawan, CM Sai wished prosperity and peace to the people of the state, a huge crowd of devotees gathered
CM साय ने प्रदेशवासियों की समृद्धि और सुख-शांति की कामना
रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सावन मास के मौके पर राजधानी रायपुर के गुढ़ियारी क्षेत्र में आयोजित विशाल कांवड़ यात्रा में शामिल हुए. उन्होंने भगवान भोलेनाथ का रूद्राभिषेक कर छत्तीसगढ़ प्रदेश की खुशहाली, समृद्धि और जनकल्याण की कामना की.
मुख्यमंत्री ने कहा कि मारूति मंगलम भवन, गुढ़ियारी से हटकेश्वरनाथ महादेव मंदिर तक कांवड़िए जलाभिषेक हेतु रवाना हुए हैं. यह आयोजन छत्तीसगढ़ की गौरवशाली सांस्कृतिक परंपरा को जीवंत बनाए रखने का काम करता है और हमारे लोक-विश्वास की गहराई को प्रकट करता है. सावन महीने में कांवड़ यात्रा शिवभक्तों की आस्था, भक्ति और समर्पण का प्रतीक है. जिसमें श्रद्धालु कई-कई किलोमीटर पदयात्रा कर भोलेनाथ को जल अर्पित करते हैं.
रायपुर के महादेव घाट स्थित भगवान हटकेश्वरनाथ महादेव का धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व बेहद गहरा है. यहां श्रद्धालु बड़ी तादाद में जलाभिषेक के लिए इकठ्ठा होते हैं. छत्तीसगढ़ की धरती भक्ति, श्रद्धा और संस्कृति का अद्वितीय संगम है. कांवड़ यात्रा जैसी आयोजन न सिर्फ परंपरा को सहेजते हैं. बल्कि आध्यात्मिक चेतना और सामाजिक समरसता का भी संदेश देते हैं.
इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, पूर्व राज्यपाल रमेश बैस, कृषि मंत्री रामविचार नेताम, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े, लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल, रायपुर पश्चिम विधायक राजेश मूणत, रायपुर दक्षिण विधायक सुनील सोनी, रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू, रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा, पूर्व सांसद अभिषेक सिंह और रायपुर महापौर मीनल चौबे सहित बड़ी तादाद में श्रद्धालु, गणमान्य नागरिक एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद थे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB
सेमरिया में भक्ति और सेवा का संगम
सेमरिया, कसडोल : सावन माह के अंतिम सोमवार को ग्राम सेमरिया में श्री हरि युवा कल्याण समिति ने श्रद्धा, सेवा और सहयोग का ऐसा उदाहरण प्रस्तुत किया. जिसने पूरे क्षेत्र का ध्यान आकर्षित किया. समिति द्वारा कांवरियों एवं राहगीरों के लिए खीर-पुड़ी का भव्य प्रसाद वितरण, शीतल जल और विश्राम व्यवस्था की गई.
इस सेवा शिविर ने न केवल श्रद्धालुओं को राहत दी बल्कि ग्रामवासियों के दिलों में भी समिति के लिए सम्मान बढ़ाया।सेवा में समर्पित रहे समिति सदस्यइस आयोजन की सफलता में समिति के सभी सदस्यों की सक्रिय भूमिका रही. उन्होंने पूरी तन्मयता और समर्पण से सेवा कार्य को संभाला और सुनिश्चित किया कि हर श्रद्धालु को प्रसाद और विश्राम की उत्तम सुविधा मिले।सेवा में सहभागी समिति सदस्यगण:साधराम यादव, धर्मेन्द्र केवट, श्याम लाल केवट, वीरेन्द्र कुमार साहू, गनेश्वर कैवर्त, झूना साहू, राजकुमार साहू, रामेश्वर साहू, धर्मेन्द्र पेटर, संतोष साहू, सोनाराम, राजकुमार केवट, नीलकंठ साहू, शिवचरण साहू, मनोज साहू, शशि साहू, हेतराम साहू, शत्रुहन साहू, विद्याचाल केवट, संदीप साहू, अनिल श्रीवाश, मनोज यादव, शाखा प्रभुआ, अमित साहू, मनोहर केवट, गोविन्द मिश्रा, लालू साहू, शशिकांत पाठक, राजा साहू, नरेश साहू, लीलाधर साहू, पंकज साहू, मनिष यादव, तोरण साहू, मोतीराम, श्रवण श्रीवास, मनिष साहू, सोमेश साहू, ज्ञानेश्वर साहू एवं केशव साहू।सामाजिक समर्पण की मिसालश्री हरि युवा कल्याण समिति केवल धार्मिक आयोजनों तक सीमित नहीं है, बल्कि ग्राम के अन्य सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भागीदारी निभाती है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB
कर्णेश्वर धाम में उमड़ा कांवरियो का जनसैलाब
नगरी : कर्णेश्वर धाम में शुक्रवार को कांवरियो की भारी भीड़ रही. उड़ीसा बस्तर सहित अंचल के हजारों शिव भक्त श्रद्धालुओं ने कतार बद्ध होकर भगवान कर्णेश्वर महादेव का बोल बम का जयघोष करते हुए पूजा अर्चना व जलाभिषेक किया. मन्दिर परिसर सहित सिहावा के आसपास हजारो कांवरियो का हुजूम वातावरण को भक्ति मय बना रहा था. अनेको पूजन सामग्री दुकानों में कांवरिये ने जमकर खरीदारी की. प्रशासन द्वारा सुरक्षा की चाक चौबंद व्यवस्था की गई थी. कांवरियों का आना सुबह से ही प्रारंभ हो गया था.
कर्णेश्वर धाम, शीतला मन्दिर,गणेश घाट सहित आसपास के सभी सामुदायिक भवनो में कांवरियो का पड़ाव था शुक्रवार को मौसम साफ होने से सैकड़ों कांवरियो ने खुले आसमान के नीचे भोजन प्रसादी बनाकर अपना समय बिताया. शनिवार को अलसुबह कावरियों ने महानदी व बालका नदी के संगम स्थल व महानदी के उदगम स्थल से जल लेकर अपने गंतव्य की ओर रवाना हुए. कर्णेश्वर ट्रस्ट ने दान दाताओ के कर कमलों से खीर पूड़ी का प्रसादी वितरण किया. बोल बम समिति ने हजारों कांवरियो के लिये भोजन प्रसादी की व्यवस्था की।ट्रस्ट अध्यक्ष विकल गुप्ता ने बताया कि कर्णेश्वर धाम में इस बार कांवरियो की भारी भीड़ को देखते व्यापक तैयारी की गई है. पेयजल सहित कांवरियो के ठहरने के भरसक व्यवस्था की जा रही है.
भजन गायक हिरेश सिन्हा के भजन से झूमे भक्त
कर्णेश्वर ट्रस्ट ने इस बार भजन गायक हिरेश सिन्हा व उसकी धर्म पत्नि गायिका जितेस्वरी सिन्हा को आमंत्रित किया था. जिनके गाये भजन से वातावरण शिवमय हो गया. उन्होंने अपने भजन व मधुर वाणी से बोल बम का अर्थ और सनातन धर्म की रक्षा के लिये श्रद्धालुओं को जागरूक किया.
विधायक निधि से बनेगा विशाल शेड
भगवान कर्णेश्वर धाम में दर्शन लाभ लेने पहुँची सिहावा विधायक अम्बिका मरकाम ट्रस्ट की मांग पर कांवरियो के ठहरने के लिये विशाल शेड निर्माण हेतु चालीस लाख रुपये विधायक निधि से देने की घोषणा की. उन्होने कहा कि कर्णेश्वर धाम का Iविकास उनकी प्राथमिकता में है पेयजल ,प्रवेश द्वार शेड आदि निर्माण पूरे किए जाएंगे ।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से ट्रस्ट अध्यक्ष विकल गुप्ता, जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सार्वा, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रकाश बेश, जनपद अध्यक्ष महेश गोटा, उपाध्यक्ष ह्रदय साहू, ट्रस्ट उपाध्यक्ष रवि दबे, कोषाध्यक्ष निकेश ठाकुर, सचिव भरत निर्मलकर, सह सचिव राम भरोसा साहू, मोहन पुजारी, कलम सिंह पवार, नागेन्द्र शुक्ला, योगेश साहू,रवि भट्ट, हनी कश्यप, प्रवीण गुप्ता, महेंद्र कौशल, उत्तम साहू, अकबर कश्यप, छबि ठाकुर, टेस्वर ध्रुव, अनिरुद्ध साहू, दुर्गेश साहू, राकेश चौबे, कुलेश साहू, ईश्वर जांगड़े, कौशल साहू आदि की उपस्थिति रही.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



