घर में सो रही महिला का अपहरण फिर तीन घंटे तक गैंगरेप, गाली-गलौज और मारपीट, दो दरिंदे गिरफ्तार, एक आरोपी अभी भी फरार, तलाश में जुटी पुलिस
A sleeping woman was kidnapped and then gang-raped for three hours, abused, and beaten. Two perpetrators were arrested, and one suspect remains at large. Police are searching for her.
बालोद : बालोद से सनसनीखेज मामला सामने आया है. तीन आरोपियों ने आदिवासी महिला को उसके घर से उठा ले गए और तीन घंटे तक गैंगरेप किया. महिला ने जब घटना का विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट की. पीड़िता की शिकायत पर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं, एक आरोपी अभी भी फरार है, जिनकी तलाश पुलिस कर रही है.
मिली जानकारी के मुताबिव पीड़िता आदिवासी महिला ने थाना बालोद में रिपोर्ट दर्ज करायी कि आदिवासी महिला जानते हुए गांव के विकास सिन्हा, रोशन कुमार साहू और कमल कुमार सेन ने 22 परवरी की रात 9 बजे उठाकर ले गए और रात 12 बजे तक जबरदस्ती सामूहिक दुष्कर्म किया. विरोध करने पर आरोपियों के द्वारा गाली-गलौज करते हुए मारपीट की. मारपीट की वजह से पीड़िता के पेट, बांया घुटने और शरीर के अन्य भाग में चोंट आई.
पीड़िता की इस रिपोर्ट पर थाना बालोद में अपराध क्रमांक 107/2026 धारा 296,115(2), 87, 70 (1) बी एन एस एवं 3(2)(वी) एसटीएससी एक्ट जुर्म दर्ज कर मामला जांच में लिया गया. अपराध की गंभीरता को देखते हुए एसपी योगेश पटेल ने ASP मोनिका ठाकुर को कार्रवाई के निर्देश दिए.
SDOP बोनीफॉस एक्का के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी निरीक्षक शिशुपाल सिन्हा और सायबर सेल बालोद की विशेष टीम गठित की गई. टीम ने आरोपी विकास सिन्हा, कमल कुमार सेन को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया. कड़ाई से पूछताछ में दोनों ने जुर्म करना कबूल किया। साथ ही घटना के बारे में ग्राम विकास समिति के सामने गुनाह कबूल किया. आरोपियों को 14 मार्च को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



