अवैध शराब पर लगातार वार, नवापारा में महिला के घर दबिश देकर देसी मसाला शोले जब्त, शहर में मचा हड़कंप, तस्करी के खिलाफ अभियान रहेगा जारी
Continuous attack on illegal liquor, Desi Masala Sholay seized after raiding a woman's house in Navapara, creating panic in the city, campaign against smuggling will continue.
रायपुर/अभनपुर/गोबरा नवापारा : अभनपुर और गोबरा नवापारा क्षेत्र में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ प्रशासन लगातार सख्त कार्रवाई कर रहा है. लल्ला सोनवानी की गिरफ्तारी के बाद आबकारी विभाग ने शुक्रवार रात नगर पालिका नवापारा के वार्ड नम्बर 9 में दबिश देकर एक महिला को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया. इस कार्रवाई आबकारी विभाग की टीम ने नीलम स्वर्णकार के नेतृत्व में की.
आबकारी विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक आरोपिया पूर्णिमा गाड़ा के पास से 8.625 बल्क लीटर देसी मसाला शराब “शोले” बरामद की गई. इस मामले में आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर महिला को गिरफ्तार किया गया. इस कार्रवाई में विवेचक अधिकारी ESI नीलम स्वर्णकार के साथ ADEO टेक बहादुर कुर्रे, ESI प्रीति कुशवाहा तथा आरक्षक दिगंबर बुरा और राजेश कुमार शामिल रहे.
लगातार हो रही कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है. आबकारी विभाग का कहना है कि अवैध शराब बिक्री और तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



