धमतरी के आदतन अपराधियों पर कसी नकेल, दही लूट कार्यक्रम से पहले धमतरी पुलिस का बड़ा एक्शन, 14 बदमाशों पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही

Dhamtari's habitual criminals are under control, Dhamtari police takes big action before the curd loot program, preventive action taken against 14 miscreants

धमतरी के आदतन अपराधियों पर कसी नकेल, दही लूट कार्यक्रम से पहले धमतरी पुलिस का बड़ा एक्शन, 14 बदमाशों पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही

धमतरी : पुलिस अधीक्षक धमतरी सूरज सिंह परिहार के निर्देशन में जिले के सभी थाना/चौकी प्रभारियों द्वारा 16 अगस्त 2025 को जिले के सभी थाना क्षेत्रों में जन्माष्टमी के मौके पर दहीलूट के दर्जनों कार्यक्रम में सभी स्थानों पर व्यापक पुलिस बल तैनात कर शांतिपूर्ण सम्पन्न किया गया.
धमतरी जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस द्वारा असामाजिक तत्वों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है. सीएसपी. धमतरी अभिषेक चतुर्वेदी(IPS) के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली द्वारा धमतरी शहर में कृष्ण जन्माष्टमी दहीलूट कार्यक्रम के पूर्व ही सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद कर लिया गया था.
इसी कड़ी में पुलिस ने दिग्ध व्यक्तियों की लगातार चेकिंग एवं निगरानी की गई. 14 अशांति फैलाने वाले बदमाशों को गिरफ्तार कर धारा 170/126, 135(3) बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत अदालत में पेश किया.

इन आरोपियों के खिलाफ की गई प्रतिबंधक कार्यवाही
(01) आयुष श्रीवास्तव पिता शरद श्रीवास्तव उम्र 19 साल निवासी मस्तूरी (जिला बिलासपुर) हाल अमलतास पुरम ग्रैंड मॉल धमतरी
(02) उत्तम ढिमर पिता शिव ढिमर, उम्र 28 साल निवासी महात्मा गांधी वार्ड नयापारा धमतरी
(03) राम सोनकर पिता जेठू राम सोनकर, उम्र 28 साल निवासी विंध्यवासिनी वार्ड कारगिल चौक धमतरी
(04) आशीष निर्मलकर पिता स्व लक्ष्मी नारायण निर्मलकर, उम्र 32साल निवासी कोस्टा पारा धमतरी
(05) चंद्रशेखर ध्रुव पिता जेठू राम ध्रुव, उम्र 23 साल निवासी नया पारा बजरंग चौक धमतरी
(06) रवि सिंदूर पिता भीष्म सिंदूर, उम्र 33 साल निवासी स्वीपर कॉलोनी जालमपुर वार्ड धमतरी
(07) प्रताप सोनवानी पिता प्रभुदास सोनवानी, उम्र 30 साल निवासी जोधपुर वार्ड धमतरी
(08) मनोज नागरची पिता सुरेश नागरची, उम्र 20 साल निवासी मुजगहन थाना अर्जुनी
(09) निखिल नागरची पिता पुनीत नागरची, उम्र 19 साल निवासी रत्नाबांधा पीजी कॉलेज रोड धमतरी
(10) मुकेश साहू पिता स्व अमर साहू, उम्र 39 साल निवासी सोरिद डिपो पारा धमतरी
(11* नरेंद्र निर्मलकर पिता मन्नूलाल निर्मलकर, उम्र 25 साल निवासी नया पारा वार्ड धमतरी
(12) शुभम यादव पिता राजेश यादव, उम्र 19 साल निवासी नया पारा धमतरी
(13* धनेंद्र मानिकपुरी पिता सोमन दास मानिकपुरी, उम्र 21 साल निवासी धमतरी
(14) ओंकार उर्फ रवि रजक पिता अर्जुन रजक, उम्र 23 साल निवासी रामसागर पारा धोबी चौक धमतरी
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB