मोला Cash चाही बात खतम, सरपंच पति घूसखोरी में कैमरे पर कैद, बोले- फ्री में नहीं करेंगे साइन, राशन कार्ड के नाम पर पैसा मांगते वीडियो वायरल
I want cash, the matter is over, Sarpanch's husband caught on camera taking bribe, said- will not sign for free, video of him asking for money in the name of ration card goes viral
बिलासपुर : बिलासपुर जिले के रतनपुर अंतर्गत गोंदइया ग्राम पंचायत से घूसखोरी का बड़ा मामला सामने आया है. पंचायत के सरपंच पति सतानंद का एक वीडियो वायरल हुआ है. जिसमें वे खुलेआम एक ग्रामीण शरद साहू से राशन कार्ड बनवाने के लिए ₹1000 नगद रिश्वत की मांग करते दिखाई दे रहे हैं.
मिली जानकारी के मुताबिक बिलासपुर जिले से पंचायत स्तर पर घूसखोरी का सनसनीखेज मामला सामने आया है. रतनपुर क्षेत्र की गोंदइया ग्राम पंचायत में सरपंच पति सतानंद का वीडियो वायरल हो गया है. जिसमें वे एक ग्रामीण से राशन कार्ड बनवाने के लिए 1000 रुपए की रिश्वत मांगते हुए साफ दिखाई दे रहे हैं. वायरल वीडियो में सतानंद यह कहते हुए भी सुनाई देते हैं कि उन्होंने चुनाव में पैसा खर्च किया है और अब वे फ्री में दस्तखत नहीं करेंगे. इतना ही नहीं. उन्होंने यह भी कहा कि शिकायत कलेक्टर या कमिश्नर से कर लो. उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता. क्योंकि उन्हें सिर्फ कैश चाहिए. ऑनलाइन नहीं.
इस खुलासे के बाद गांव में आक्रोश फैल गया है. ग्रामीणों का आरोप है कि बिना सरपंच की साइन के राशन कार्ड जारी नहीं होता और मजबूरन गरीबों को रिश्वत देनी पड़ती है. उन्होंने मांग किया है कि सरपंच पति और सरपंच के खिलाफ तत्काल सख्त कार्यवाही की जाए.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



