पेड़ पर चढ़ी महिला, मचा बवाल, भीड़ में खड़े टुवक ने ढाई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद किया रेस्क्यू, संजय की बहादुरी देख लोग कर रहे तारीफ
A woman climbed a tree, causing a ruckus, Tuvak standing in the crowd rescued her after two and a half hours of hard work, people are praising Sanjay for his bravery
अम्बिकापुर : अम्बिकापुर शहर के नए बस स्टैंड के पास रविवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई. जब एक मानसिक रुप से कमजोर महिला अचानक पेड़ पर चढ़ गई. खबर मिलते ही नगर निगम, एसडीआरएफ और 112 की टीम मौके पर पहुंची और करीब ढाई घंटे तक चले कठिन व साहसिक बचाव अभियान के बाद महिला को सुरक्षित नीचे उतारा गया.
मिली जानकारी के मुताबिक अंबिकापुर में बस स्टैंड के पास सुबह करीब 6 बजे एक विक्षिप्त महिला पेड़ पर अचानक चढ़ गई. इसके बाद जैसे ही लोगों की नजर पेड़ पर चढ़ी महिला पर पड़ी तो लोगों का हुजूम लग गया. जिसकी खबर आम नागरिकों ने कोतवाली पुलिस सहित मेयर मंजूषा भगत को दी.
मौके पर पुलिस टीम सहित रेस्क्यू टीम पहुंच महिला को उतारने का प्रयास किया जा रहा था. इसी बीच भीड़ में खड़े युवक संजय कुमार ने रेस्क्यू टीम से पेड़ पर चढ़ी महिला को खुद उतारने की बात कहा और विक्षिप्त महिला को करीब ढाई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद उतारने में कामयाब हो गया. जिसकी लोगों ने हौसला बढ़ाते हुए तारीफ भी की.
इस ऑपरेशन में स्थानीय युवक संजय कुमार की बहादुरी और सूझबूझ सबसे अलग नजर आई. महिला की मानसिक स्थिति अस्थिर होने की वजह से बार-बार उसके कूदने की आशंका बनी रही. जिससे रेस्क्यू बेहद चुनौतीपूर्ण हो गई. संजय कुमार ने प्रशासनिक टीम के साथ मिलकर जोखिम उठाते हुए महिला को काबू में किया और हाथ-पैर बांधकर सुरक्षित नीचे उतारा.
प्रशासन ने इस साहसिक कार्य के लिए संजय को 1000 रुपये की प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किया. महिला को एम्बुलेंस से अम्बिकापुर मेडिकल कॉलेज भेजा गया. जहां उसका इलाज शुरु हो गया है. स्थानीय लोगों ने इस त्वरित और कामयाब बचाव अभियान की सराहना करते हुए प्रशासन और संजय को धन्यवाद दिया. यह घटना एक बार फिर साबित करती है कि एकजुटता और साहस से किसी भी चुनौती पर विजय पाई जा सकती है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



