जन्माष्टमी मेला देखने आए दो बाइक सवारों की आमने-सामने जोरदार टक्कर, एक युवक की हादसे में मौत, 3 गंभीर रुप से घायल, इलाज जारी
Two bike riders who came to see the Janmashtami fair collided head-on, one youth died in the accident, 3 seriously injured, treatment continues
रायगढ़ : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में जन्माष्टमी मेला देखने आए दो बाइक की आमने-सामने से जबरदस्त टक्कर हो गई. हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई और 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. यह हादसा जूटमिल थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक पूंजीपतरा तराईमाल का रहने वाला देवानंद महंत 19 साल अपने साथी श्रवण के साथ और बांजीनपाली का रहने वाला महेन्द्र घटकवार 27 साल अपने दोस्त रविकांत बेहरा के साथ मेला देखने के लिए रायगढ़ आए थे. रात करीब 12 बजे ओवरब्रिज से दोनों बाइक सवार जा रहे थे कि दोनों की वाहनों में आमने-सामने से जबरदस्त टक्कर हो गई. इससे चारों गंभीर रुप से घायल हो गए. हादसे के बाद आसपास के लोगों की काफी भीड़ मौके पर इक्ट्ठी हो गई और मामले की खबर पुलिस को दी गई. जहां डायल 112 के जवान मौके पर पहुंचे और देवानंद और श्रवण की नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें मेडिकल काॅलेज अस्पताल ले जाया गया. अस्पताल में इलाज्के दौरान देवानंद की मौत हो गई.
वहीं महेन्द्र व उसके साथी रविकांत के पैर में गंभीर चोट पहुंची. उनके परिचितों ने उन्हें प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया. बताया जा रहा है कि वाहन की जबरदस्त टक्कर से बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई है. फिलहाल हादसे के बाद मामले में पुलिस आगे की जांच में जूट गई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



