शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो युवक पर चाकू से हमला, धरसींवा पुलिस ने आरोपी को पकड़ा, इधर राजेंद्र नगर में सरेआम चाकूबाजी, वीडियो वायरल
When the youth did not pay for liquor, he was attacked with a knife, Dharsiwa police caught the accused, while in Rajendra Nagar there was a public stabbing, video went viral
रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आए दिन अपराधिक मामले सामने आ रहे हैं. क्राइम का ग्राफ बढ़ते जा रहा है. बदमाश खुलेआम चाकूबाजी और हत्या की घटना की अंजाम दे रहे हैं. ऐसे ही एक मामला धरसींवा थाना क्षेत्र के सिलतरा इलाके में शनिवार रात शराब पीने के लिए पैसे मांगना एक युवक को भारी पड़ गया. पैसे देने से इंकार करने पर आरोपी ने गाली-गलौज की. मारपीट की और फिर चाकू से हमला कर दिया. पुलिस ने वारदात के कुछ ही समय बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.
मिली जानकारी के मुताबिक पीड़ित बबलू भूइया, जो ग्राम चरौदा स्थित देवी आयरन कंपनी में मजदूरी करता है,.अपने दो साथियों नरेंद्र कुमार सिंह और सतीश चंद्रवंशी के साथ 6 अगस्त की रात घूमने निकला था. रात करीब 10:30 बजे जब तीनों मीनू ढाबा के पास रायपुर-बिलासपुर रोड पर लौट रहे थे. तभी बाइक पर आया युवक उनके पास रुका. आरोपी ने उनसे शराब पीने के लिए पैसे मांगे. इंकार करने पर उसने गाली-गलौज की और मारपीट करने के बाद अचानक चाकू निकालकर हमला कर दिया.
इस वारदात की शिकायत सिलतरा चौकी में दर्ज कराई गई. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी मंजीत यादव को दबोच लिया. उसके पास से वारदात में इस्तेमाल चाकू भी जब्त कर लिया गया है. फिलहाल आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB
रायपुर : दूसरा मामला रायपुर में राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र के महावीर नगर चौक का है जहां मामूली वाहन टकराव के विवाद ने हिंसक रुप ले लिया. अविनाश नामक युवक को 10 से 15 लोगों ने मिलकर चाकुओं से गोदा. घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है. यह मामला राजेंद्र नगर थाने का है.
मिली जानकारी के मुताबिक अविनाश नामक युवक की एक्टिवा बाइक किसी अन्य वाहन से मामूली रुप से टकरा गई. इस छोटी सी बात पर विवाद इतना बढ़ गया कि 10 से 15 लोग मौके पर इकट्ठा हो गए और चाकूबाजी शुरु कर दी. मौके पर मौजूद भीड़ को देख अविनाश डर के मारे अपनी एक्टिवा छोड़कर भाग गया.
इसी दौरान घटना स्थल पर पहुंचे अविनाश के मामा सुजीत सिंह पर आरोपियों ने चाकू से हमला कर दिया. सुजीत सिंह को शरीर में 3 से 4 जगह गंभीर चोटें आई हैं. उन्हें नाजुक हालत में एमएमआई अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां उनका इलाज जारी है. घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है. जिसमें पूरी वारदात कैद हुई है.
फ़िलहाल सुजीत सिंह की हालत स्थिर बनी हुई है. खतरे से बाहर बताया जा रहा है. पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरु कर दी है. जल्द गिरफ्तार करने का दावा कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



