5 महीने की प्रेग्नेंट गर्लफ्रेंड को खिलाई अबॉर्शन की दवा, मौत, अस्पताल में भर्ती कराकर भागा बॉयफ्रेंड, मां- जबरन खिलाई गोली, 5 साल से अफेयर
Gave abortion pills to 5 month pregnant girlfriend, she died, boyfriend ran away after getting her admitted in hospital, mother said forcibly fed her the pill, affair for 5 years
सरगुजा : छत्तीसगढ़ के सरगुजा में बॉयफ्रेंड ने 5 महीने की प्रेग्नेंट गर्लफ्रेंड को अबॉर्शन की गोली लिखा दी. हालत बिगड़ने पर उसे अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराकर भाग गया. जहां इलाज के दौरान युवती की मौत हो गई. घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है.
मिली जानकारी के मुताबिक प्रिया पावले उम्र 22 साल मायापुर की रहने वाली थी. मोहल्ले के ही गोलू विश्वकर्मा से करीब 5 साल से अफेयर चल रहा था. प्रिया पावले अपनी छोटी बहन, बॉयफ्रेंड गोलू विश्वकर्मा और उसके मामा मनोज विश्वकर्मा के साथ अस्पताल गई थी.
दरअसल प्रिया पावले 5 महीने की गर्भवती थी. बॉयफ्रेंड गोलू विश्वकर्मा ने 11 मई को प्रिया को अबॉर्शन की गोली खिलाई. जिससे प्रिया की हालत बिगड़ गई. प्रिया के पेट में तेज दर्द हो रहा था. आनन-फानन में युवक अपनी गर्लफ्रेंड को अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया. इस दौरान बॉयफ्रेंड गोलू विश्वकर्मा और उसके मामा मनोज विश्वकर्मा हालात को भांपते ही अस्पताल से भाग गए. प्रिया की छोटी बहन ही उसके साथ बच गई. अस्पताल में डॉक्टर्स ने युवती से पूछा तो पता चला कि अबॉर्शन की गोली खाई है. जानकारी मिलते ही डॉक्टर्स ने फौरन उसका इलाज शुरु किया. लेकिन प्रिया को राहत नहीं मिली. इलाज के दौरान रविवार शाम को प्रिया पावले की मौत हो गई.
प्रिया की मां मीना पावले ने बताया कि बेटी के रिश्ते आ रहे थे. लेकिन वो अभी शादी नहीं करूंगी कहती थी. गर्भवती के बाद लड़का भी शादी नहीं करना चाहता था. उसे रखना भी नहीं चाहता था. मारपीट कर जबरदस्ती युवक और उसके मामा ने बेटी को अबॉर्शन की गोली खिलाई. जिससे उसकी जान चली गई.
प्रिया पावले के पिता दिनेश पावले की काफी समय पहले मौत हो चुकी थी. वह अपनी मां और बहन के साथ रहती थी. प्रिया के अफेयर के बारे में परिवार को मालुम था. कई बार प्रिया ने अपने मोबाइल स्टेटस में गोलू विश्वकर्मा के साथ अपनी फोटो भी शेयर की थी.
सरगुजा एडिशनल एसपी अमोलक सिंह ने बताया कि मृतिका की मां मीना पावले का बयान भी दर्ज किया गया है. सोमवार को प्रिया पावले के शव को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है. रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच तेज कर दी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



