बर्खास्त बीएड शिक्षकों ने सीएम को खून से पत्र लिखकर लगाई इंसाफ की गुहार, मुख्यमंत्री से की समायोजन की मांग, आगे करेंगे उग्र आंदोलन
Dismissed B.Ed teachers wrote a letter in blood to CM and pleaded for justice, demanded adjustment from the Chief Minister, will further hold a fierce agitation
रायपुर : लंबे समय से हड़ताल कर रहे हैं बीएड शिक्षक द्वारा आज अनोखा धरना प्रदर्शन किया गया. जहां उन्होंने अपने खून से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पत्र लिखा इस पत्र में उन्होंने निवेदन किया है कि जो नौकरी से उन्हें निकाला गया है. उसकी जगह उन्हें अन्य नौकरी में विलय किया जाए. ताकि वे ओर उनका परिवार बचा रहे.
आपको बता दें कि सभी शिक्षक 97 दिनों से लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं. लेकिन मांग पूरी ना होने से हताश और निराश होकर शिक्षकों ने सीएम और सभी मंत्रिमंडल को अपने खून से निवेदन पत्र लिखा है. हजारों शिक्षकों ने एक साथ धरना स्थल पर अपने अधिकारों, सेवा सुरक्षा और समायोजन की मांग को लेकर सरकार से अंतिम अपील की. काफी लंबे वर्षों से कार्यरत शिक्षकों को सुप्रीम कोर्ट के एक फैसले से तगड़ा झटका मिला है. जिसके कारण वे आहत हैं और उनके परिवारों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. इसलिए उन्होंने पूरे धरना स्थल माना तूता में अपने खून से मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है. जो कि ये अनोखा प्रदर्शन है.
बर्ख़ास्त शिक्षकों का कहना है कि अगर सरकार जल्द कोई ठोस फैसला नहीं लेती है. तो शिक्षक अपने आंदोलन को और अधिक उग्र रुप देने के लिए मजबूर होंगे. उन्होंने मुख्यमंत्री से अपील किया कि शिक्षकों के भविष्य को बचाने के लिए त्वरित फैसला लिया जाए और समायोजन की प्रक्रिया जल्द शुरु की जाए. हमारा संघर्ष इंसाफ के लिए है. और जब तक इंसाफ नहीं मिलेगा. तब तक आंदोलन जारी रहेगा. वहीं बर्ख़ास्त शिक्षकों का कहना है कि अगर मांग पूरी नहीं होती है तो उग्र आंदोलन किया जाएगा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



