आंगनबाड़ी की जमीन में निर्माण को लेकर विवाद बना जानलेवा, मारपीट में एक की मौत, नाबालिग लड़की समेत पांच घायल, आठ लोगों के खिलाफ FIR

Dispute over construction on Anganwadi land turned fatal, one died in the fight, five including a minor girl injured, FIR against eight people

आंगनबाड़ी की जमीन में निर्माण को लेकर विवाद बना जानलेवा, मारपीट में एक की मौत, नाबालिग लड़की समेत पांच घायल, आठ लोगों के खिलाफ FIR

बिलासपुर : बिलासपुर जिले के तखतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम भीमपुरी में आंगनबाड़ी की जमीन पर निर्माण को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रुप ले लिया. पुराने मकान को तोड़कर नया कमरा बना रहे ग्रामीण छेदी नवरंग से आंगनबाड़ी में रह रहे शशी नवरंग ने विवाद किया. मना करने पर शशी और उसके साथियों ने छेदी और उसके बेटे अर्जुन से मारपीट शुरु कर दी.
शोर सुनकर बीच-बचाव करने पहुंचे छेदी के भाई साधे नवरंग, बेटे धर्मेंद्र और भतीजे आशीष पर भी हमला कर दिया गया. एक नाबालिग लड़की समेत चार अन्य लोग गंभीर रुप से घायल हो गए. इस हमले में साधे नवरंग उम्र 56 साल के सिर पर गंभीर चोट आई. सभी घायलों को लोरमी अस्पताल ले जाया गया. लेकिन हालत नाजुक होने पर साधे को सिम्स बिलासपुर रेफर किया गया. रास्ते में ही उसकी मौत हो गई.
प्रार्थी स्वार्थ नवरंग ने बताया कि शशी समेत आठ आरोपियों ने एक राय होकर हमला किया और छेदी से कहा कि “इस जमीन पर तुम घर क्यों बना रहे हो. यहीं दफना देंगे.” मारपीट में गालियां भी दी गईं.
तखतपुर पुलिस ने शशी नवरंग, राजकुमार, सुरेश, आकाश, विनोद, प्रकाश, करन और पवन नवरंग के खिलाफ आईपीसी की धारा 103(1), 115(2), 190, 191(2), 296, 351(2) के तहत जुर्म दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरु कर दी है.
पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में यह विवाद जमीन के बंटवारे को लेकर था. जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. वहीं इलाके में तनाव के हालात को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है. पुलिस ने आश्वासन दिया है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए हर संभव कदम उठाए जा रहे हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB