नशेड़ी चालक की लापरवाही से पलटा थ्रेसर, दो ग्रामीणों की मौत, एक नाबालिग घायल, बिना लाइसेंस और बीमा के चला रहा वाहन

Drunk driver's negligence caused thresher to overturn, two villagers killed, one minor injured, vehicle driven without license and insurance

नशेड़ी चालक की लापरवाही से पलटा थ्रेसर, दो ग्रामीणों की मौत, एक नाबालिग घायल, बिना लाइसेंस और बीमा के चला रहा वाहन

गरियाबंद : गरियाबंद जिले के छुरा विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम पंडरीपानी गोंड़ में 10 नवंबर को एक दर्दनाक हादसा हो गया. जिसमें थ्रेसर पलटने से दो ग्रामीणों की मौके पर मौत हो गई. वहीं एक नाबालिग गंभीर रुप से घायल हो गया. हादसे के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है.
मिली जानकारी के मुताबिक ग्रामीण धान मिंजाई कर लौट रहे थे. तभी नशे में चूर वाहन चालक लोकेश सोरी का ट्रेक्टर नम्बर CG04 LD 2607 का थ्रेसर असंतुलित होकर पलट गया. हादसा इतना भीषण था कि कैलाश पिता जबल राम नेताम उम्र 21 साल और कार्तिक पिता ओभीराम उम्र 45 साल दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं भवानी शंकर पिता हिरण मरकाम जो नाबालिग था वे बुरी तरह घायल हो गया. जिसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया. जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए नवापारा अस्पताल रेफर किया गया.
चश्मदीदों ने बताया कि वाहन चालक नशे की हालत में था. यही नहीं चालक के पास लाइसेंस भी नहीं था और जिस ट्रैक्टर से थ्रेसर ले जाया जा रहा था. उसका बीमा भी नहीं था. वहीं मौके पर शराब की बोतलें भी फूटने के निशान मिले हैं. लापरवाही के इन गंभीर तथ्यों के सामने आने के बाद ग्रामीणों में नाराजगी है.
हादसे के बाद मृतकों के परिजनों ने प्रशासन से उचित कार्रवाई की मांग करते हुए आर्थिक सहायता देने की अपील की है. ग्रामीणों का कहना है कि चालक की लापरवाही और वाहन मालिक की उदासीनता के कारण दो परिवारों के घर के चिराग बुझ गए. वहीं सबसे बड़ा सवाल ये है कि नाबालिग को ट्रेक्टर में काम पर क्यों ले जाया गया.
फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच कर रही है और वाहन चालक के ऊपर कार्यवाही की बात कही गई है. प्रशासनिक अधिकारी भी घटना स्थल का निरीक्षण कर जरुरी कार्रवाई की प्रक्रिया में जुट गए हैं.
ग्रामीणों ने ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने कड़े कदम उठाने की मांग की है. ताकि भविष्य में किसी अन्य परिवार को इस तरह के दर्दनाक हादसे का सामना न करना पड़े.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t