धान खरीदी पर बड़ा अपडेट; 15 नहीं 17 नवंबर से शुरु समर्थन मूल्य पर होगी खरीदी, कलेक्टर का बड़ा ऐलान, 22 नए केंद्र बनाए गए

A major update on paddy procurement; procurement at the support price will begin on November 17th, not 15th. The Collector made a major announcement, and 22 new centers have been established.

धान खरीदी पर बड़ा अपडेट; 15 नहीं 17 नवंबर से शुरु समर्थन मूल्य पर होगी खरीदी, कलेक्टर का बड़ा ऐलान, 22 नए केंद्र बनाए गए

छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की तैयारियां अब फाइनल स्टेज पर हैं. लेकिन सहकारी समिति कर्मचारियों की हड़ताल ने प्रशासन की टेंशन जरुर बढ़ाई. हालांकि जिला प्रशासन ने बिना समय गंवाए वैकल्पिक व्यवस्था लागू कर दी है.
15 नवंबर से खरीदी शुरु होनी थी. लेकिन अब धान खरीदी 17 नवंबर, यानी सोमवार से शुरु होगी। हड़ताल के बीच भी व्यवस्था न रुके. इसके लिए कलेक्टर संजय अग्रवाल ने बड़ा फैसला लिया है. उन्होंने राजस्व, कृषि, खाद्य और सहकारिता विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को समिति प्रबंधक और धान खरीदी प्रभारी की जिम्मेदारी सौंप दी है. ताकि 140 उपार्जन केंद्रों में धान खरीदी बिना रुके, सुचारू और पारदर्शी तरीके से चल सके.
कलेक्टर ने कहा कि सरकार ने हड़ताल की स्थिति में दिल्ली की एक निजी कंपनी को भी आउटसोर्सिंग के आधार पर जोड़ा है. ताकि खरीदी व्यवस्था पर कोई असर न पड़े. बारदाने को लेकर किसानों की चिंता भी कलेक्टर ने दूर कर दी. उन्होंने बताया कि जिले में बारदाने की कोई कमी नहीं है. नए गठान भी पहुंच चुके हैं. इस बार खरीदी केंद्रों में कैमरों की व्यवस्था और मॉनिटरिंग पिछली बार की तरह और भी बेहतर की गई है. साथ ही धान खरीदी एग्रीस्टेक पोर्टल के आधार पर होगी. जिन किसानों का एग्रीस्टेक अपडेट नहीं है. उनका काम तुरंत कराया जाएगा.
कलेक्टर का कहना है कि यह वैकल्पिक व्यवस्था किसानों के हित में बनाई गई है और किसी भी हालत में 17 नवंबर से धान खरीदी शुरु हो जाएगी. बिलासपुर जिले का प्रशासन दावा कर रहा है कि तैयारियां पूरी हैं और किसानों को इस बार भी सुचारु, सुरक्षित और समयबद्ध धान खरीदी की सुविधा मिलेगी. अब देखना होगा की प्रशासन का दावा कितना पुरा होता है.
छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में आगामी 17 नवंबर से समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी शुरू हो जाएगी. इस बार 122 नहीं बल्कि 144 सेवा सहकारी समितियों के 160 खरीदी केंद्रों में धान की खरीदी की जाएगी. इस बार 22 नए खरीदी केंद्र खोले जाएंगे, जिसकी स्वीकृति भी मिल गई है
नवीन सेवा सहकारी समिति का नाम
इस साल बनाए नवीन सेवा सहकारी समिति में दरबारी नवागांव, खपरी, चंदनबिरही, सनौद, पेंडरवानी, बहनी, ठेमाबुजुर्ग, नलकसा, सुरडोंगर, भर्रीटोला, खलारी, बिटाल, चिखली, झरनटोला, परसाडीह, भुरकाभाट, डुंडेरा, कमरौद, माहुद अ., सरेखा, तिलोदा, खोलझर शामिल है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t