आबकारी विभाग की टीम पर अवैध वसूली का आरोप, शराब केस में फंसाने की धमकी देकर मांगे 20 हजार, नहीं देने पर नाबालिग बेटी से मारपीट

Excise department team accused of extortion, demanded 20,000 rupees by threatening to implicate in liquor case, and assaulted minor daughter for not paying.

आबकारी विभाग की टीम पर अवैध वसूली का आरोप, शराब केस में फंसाने की धमकी देकर मांगे 20 हजार, नहीं देने पर नाबालिग बेटी से मारपीट

बिलासपुर/पचपेड़ी : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां आबकारी विभाग की टीम पर अवैध वसूली का आरोप लगा है. आरोप है कि आबकारी विभाग की टीम ने दुकानदार पर शराब बेचने का आरोप लगाते हुए 20 हजार रुपए की मांग की नहीं देने पर जबरन उनसे 15 हजार रुपए ले लिए और 13 साल की बेटी को गाड़ी में उठाकर ले गए. यह मामला पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम भड़हा रेलहा का है.
आरोप है कि ग्राम भड़हा रेलहा निवासी पदुम बर्मन किराना दुकान चलाता है. उसे शराब के केस में फंसाने की धमकी देकर आबकारी विभाग की टीम ने 20 हजार रुपए की मांग की मांग की गई. इतना ही नहीं पैसे देने से मना करने पर दुकानदार की 13 साल की बेटी को जबरन लेकर चले गए और उसे पीटकर सूनसान जंगल में छोड़ दिया गया.
इस मामले में पीड़ित पदुम बर्मन ने थाने में शिकायत दर्ज कराई. पदुम बर्मन ने शिकायत में बताया वो खेती किसानी का काम करता है. साथ ही एक किराना दुकान चलाता है. 5 नवंबर को वह दुकान में बैठा था. तभी शाम करीब 5 बजे आबकारी विभाग की टीम सफेद रंग की गाड़ी नम्बर CG08 UA 0828 में आयी. जिसमे एक वर्दीधारी महिला समेत 6 लोग थे.
टीम शराब बेचने का आरोप लगाने और गाली-गलौज की. उसके बाद घर और दुकान की तलाशी. शराब बेचने का आरोप लगते हुए 20 हजार रूपए मांगे. उन्होंने कहा कि पैसे नहीं दिए तो आबकारी एक्ट का केस दर्ज कर देंगे. जब उसने पैसे देने से मना कर दिया तो दुकान से जबरन 15 हजार निकाल लिए. इतना ही नहीं 13 साल की बेटी को गाड़ी में बैठाकर अपने साथ जंगल ले गए. और मारपीट कर छोड़ दिया.
बच्ची थोड़ी देर बाद रोते हुए घर पहुंची और अपनी आपबीती बताई. जिसके बाद पदुम बर्मन ने शिकायत दर्ज कराई.
इस बारे में पुलिस को लड़की को गाड़ी में बैठाते हुए सीसीटीवी वीडियो भी दिया गया. वहीं दूसरी तरफ मामले में आबकारी विभाग के अफसरों का कहना है अवैध शराब बेचने की शिकायत मिली थी. जिसके बाद टीम जांच के लिए गयी थी. लगाए गए सभी आरोप झूठे हैं. फ़िलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है.
इस मामले में पचपेड़ी थाना प्रभारी राज सिंह ने बताया कि इस मामले में पीड़ित परिवार ने शिकायत की है. उन्होंने पैसे मांगने और गल्ले से पैसे निकालने का आरोप लगाया है. मामले की जांच के लिए आबकारी विभाग की टीम को भी थाने बुलाया गया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t