फर्जी मैट्रिमोनियल साइट से ठगी, चीन में बैठे ठगों से लिंक, कई राज्यों के लोगों से वसूले करोड़ों रुपये, 500 बैंक अकाउंट, 4 आरोपी गिरफ्तार

Fake matrimonial site scam, links to Chinese thugs, extorts crores of rupees from people in several states, 500 bank accounts, 4 arrested

फर्जी मैट्रिमोनियल साइट से ठगी, चीन में बैठे ठगों से लिंक, कई राज्यों के लोगों से वसूले करोड़ों रुपये, 500 बैंक अकाउंट, 4 आरोपी गिरफ्तार

रायपुर:  ऑपरेशन साइबर शील्ड के अंतर्गत कार्यवाही की गई है. साइबर क्राईम पोर्टल में रिपोर्टेड म्यूल बैंक अकाउंट के खिलाफ थाना डी डी नगर में HDFC बैंक में खुले 79 म्यूल बैंक अकाउंट पर अपराध क्रमांक 424/25 एवं थाना आजाद चौक में साउथ इंडियन बैंक में खुले 17 म्यूल बैंक अकाउंट पर 283/25 धारा 317(2), 317(4), 317(5), 111, 3(5) भारतीय न्याय संहिता दर्ज कर जांच रेंज साइबर थाना रायपुर द्वारा की जा रही है. जांच कार्यवाही में साइबर क्राईम पोर्टल की रिपोर्ट, बैंक खाता में हुए ट्रांजैक्शन, एक ही व्यक्ति के ज्यादा बैंक अकाउंट और अन्य तकनीकी सबूतों के आधार पर www.erishtaa.com, www.jeevanjodi.com, www.royalrishtey.com मैट्रिमोनियल साइट बनाकर लोगों को वर-वधू का फर्जी फोटो दिखाकर लोगों से धोखाधड़ी करने वाले लोगों को निशानदेही कर 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है.
कार्यवाही के दौरान गोल चौक डगनिया में जीवन जोड़ी, रॉयल रिश्ते के नाम से बनाए गए फर्जी कार्यालय एवं कटोरा तालाब में ई रिश्ता के नाम से बनाए गए फर्जी कार्यालय में रेड किया गया. आरोपियों से पूछताछ और उनके मोबाइल के तकनीकी जांच से जानकारी मिली कि इनके द्वारा चीन नागरिकों के लिए देश के कई शहरों में व्याप्त साइबर अपराधियों के नेटवर्क के जरिए मनी लाउंड्रिंग के लिए म्युल बैंक एकाउंट्स का लेनदेन किया जाता था. म्युल एकाउंट का कंट्रोल APK के जरिए किया जाता था. बैंक खाता में हुए ट्रांजेक्शन की रकम के मुताबिक सभी को उनका कमीशन मिलता था.
बैंक से भी ऐसे म्यूल बैंक अकाउंट की लगातार जानकारी हासिल की जा रही है. जिसमें बड़ी तादाद में या असामान्य ट्रांजैक्शन हो रहे हैं. आरोपियों से पूछताछ में और भी बहुत से लोगों के नाम सामने आये हैं. जो इन बैंक खातों का इस्तेमाल ठगी करने के लिये करते थे. म्यूल बैंक अकाउंट मामले में शामिल सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी। मामले में जांच जारी है। गिरफ्तार सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है.
गिरफ्तार आरोपी
1 गजसिंघ सुना पिता घनु सुना उम्र 32 साल पता सूरदा, सिंधईकेला, बलांगीर ओडिशा
2 भिखु सचदेव पिता मनसुख लाल उम्र 32 साल पता भाटिया, कल्याणपुर, द्वारिका गुजरात
3 साहिल कौशिक पिता शत्रुघ्न कौशिक उम्र 23 साल पता काठाकोनी, तखतपुर बिलासपुर
4 हर्षित शर्मा पिता स्व संजय शर्मा उम्र 18 साल पता अरविंद नगर, कटोरा तालाब रायपुर
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t