रायपुर में तालाब में नहाने उतरे 17 साल के नाबालिग की डूबने से मौत: था, गहराई का नहीं हुआ अंदाजा, 2 घंटे बाद मिला शव, पसरा मातम

A 17-year-old minor drowned in a pond in Raipur; the depth was not known, the body was found after 2 hours, causing mourning.

रायपुर में तालाब में नहाने उतरे 17 साल के नाबालिग की डूबने से मौत: था, गहराई का नहीं हुआ अंदाजा, 2 घंटे बाद मिला शव, पसरा मातम

रायपुर/अभनपुर/राखी : राजधानी रायपुर के अभनपुर के राखी थाना क्षेत्र में तालाब में डूबने से एक नाबालिग की मौत हो गई. मृतक तालाब में नहाने गया था. इसी दौरान वह डूब गया. खबर पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमॉर्टेम के लिए भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई है.
मिली जानकारी के मुताबिक मृतक 17 वर्षीय नाबालिग टिकेश्वर ध्रुव मिर्गी की बीमारी से पीड़ित था. आशंका जताई जा रही है कि नहाते समय मिर्गी का दौरा पड़ने की वजह से वह पानी में डूब गया. हादसे की खबर मिलते ही SDRF की टीम मौके पर पहुंची और करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद युवक के शव को तालाब से बाहर निकाला गया. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t