पति-पत्नी में विवाद के बाद 65 वर्षीय पूर्व जनपद सदस्य और पत्नी ने फांसी लगाकर खुद को उतारा मौत के घाट, गांव में मचा हड़कंप, जांच में जूटी पुलिस

Following a dispute between the couple, a 65-year-old former Janpad member and his wife took their own lives by hanging; the incident has caused a stir in the village, and the police have launched an investigation.

पति-पत्नी में विवाद के बाद 65 वर्षीय पूर्व जनपद सदस्य और पत्नी ने फांसी लगाकर खुद को उतारा मौत के घाट, गांव में मचा हड़कंप, जांच में जूटी पुलिस

गरियाबंद/मैनपुर/पयलीखण्ड : गरियाबंद जिले के आदिवासी विकासखण्ड मैनपुर क्षेत्र से पयलीखण्ड से एक दुखत खबर निकलकर सामने आई करीब 65 साल के पूर्व जनपद सदस्य ग्राम के बुजुर्ग जयराम नागेश और उसकी पत्नी श्रीमती बेलबाई नागेश के बीच तीन दिन पहले किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया और दोनों घर से निकलकर चले गए. तीसरे दिन मंगलवार को घर से कुछ दूर जंगल में दोनों पति-पत्नी का शव फांसी में झुलते मिला तो इसकी जानकारी लगते ही क्षेत्र मे हड़कंप मच गया. पुलिस को खबर दी गई. दोनों के शव को पंचनामा कर पोस्टमार्डम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया.  पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है. 
मिली जानकारी के मुताबिक तहसील मुख्यालय मैनपुर से करीब 40 किमी दूर जांगड़ा पयलीखण्ड निवासी भूतपूर्व जनपद सदस्य जयराम नागेश और उनकी पत्नी बेलबाई नागेश अपने छोटे बेटा के साथ घर में रहते थे और 14 जून दिन रविवार को किसी बात को लेकर पति-पत्नी में विवाद हो गया. उसके बेटे ने उन्हे समझाया. लेकिन थोड़ी देर बाद दोनों अलग -अलग घर से बाहर चले गए. रात में घर नहीं लौटे तो उसके बेटे ने उन्हे अपने परिजनों रिश्तेदारों के घर गए हैं समझा..
लेकिन दूसरे दिन सोमवार को भी नहीं लौटे और तीन दिन पर मंगलवार को किसी ने जानकारी दी कि जंगल में दो लोगों का शव फांसी पर लटक रहा है. करीब 100 मीटर की दूरी में पति-पत्नी का शव फांसी मे लटकता मिला तो उसकी पहचान जयराम नागेश और उसकी पत्नी बेलबाई नागेश के रूप में हुई.
इस मामले की जानकारी जुगाड़ पयलीखण्ड थाना को दी गई. और उनके शव को मैनपुर लाकर पोस्टमार्डम करवाया गया. पश्चात शव परिजनों को सौंप दिया गया. पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है.
थाना प्रभारी यदुराज ठाकुर ने बताया पति-पत्नी में विवाद के बाद घर से कुछ दूर जंगल मे फांसी लगा लिए. जिसकी जानकारी मिलने पर पुलिस द्वारा शव को पोस्टमार्डम कर परिजनों को सौंप दिय गया है और मामले की जांच की जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t