वाशिंग पाउडर खरीदने के नाम पर ठगी, किराना व्यापारी से 80 हजार की धोखाधड़ी, पुलिस ने महिला समेत 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार

Fraud in the name of buying washing powder, 80 thousand rupees fraud from grocery merchant, police arrested 3 accused including a woman

वाशिंग पाउडर खरीदने के नाम पर ठगी, किराना व्यापारी से 80 हजार की धोखाधड़ी, पुलिस ने महिला समेत 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा : जांजगीर-चांपा जिले में पुलिस ने 80 हजार रुपये की वाशिंग पाउडर ठगी के मामले में तीन आरोपियों को 72 घंटे में गिरफ्तार कर 6.40 लाख का माल बरामद किया. आरोपियों ने फर्जी ग्राहक बनकर किराना व्यवसायी को झांसा दिया था. आरोपियों में बिजेंद्र घृतलहरे (38), चिंतन घृतलहरे (44) और सपना कुर्रे (29) शामिल हैं. यह मामला मुलमुला थाना क्षेत्र का है. 
मिली जानकारी के मुताबिक गणेश प्रसाद अग्रवाल निवासी वार्ड क्र 14 थाना शहर भाठापारा जिला बलौदाबजार थाना मुलमुला में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि 25 मई 2025 को अपने वाहन 407 में एक्टीव व्हाइट वाशिंग पाउडर 110 बोरी कुल वजन 26 क्विंटल 40 किलो ग्राम कीमत 80,000/ रुपये को लोड कर चालक जितेन्द्र बांधे को मुलमुला भेजा गया था. वाशिंग पाउडर खरीदने वाला एक व्यापारी द्वारा वाहन चालक को झांसे में लेकर उक्त वाशिंग पाउडर को अपने द्वारा लाये गए पिकअप बोलेरो वाहन में खाली कराकर षड्यंत्र पूर्वक बेईमानी से लेकर अपने साथ ले गया कि सूचना रिपोर्ट पर जुर्म दर्ज कट मामला जांच में लिया गया.
धोखाधड़ी जैसे मामलों की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा  विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में तत्काल साइबर टीम को संदेहियों का पता तलाश करने निर्देशित किया. जो टेक्निकल इनपुट के आधार पर मुख्य आरोपी बिजेंद्र धृतलहरे को पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर अपने अन्य सहयोगी चिन्तन धृतलहरे, सपना कुर्रे बताया तथा ग्राम कोसा में उक्त वाशिंग पाउडर को छिपाकर रखना बताया.
तीनो से अलग-अलग पूछताछ करने पर 25 मई 2025 को मुलमुला से धोखाधड़ी  कर ले जाना जुर्म करना कबूल करने पर गवाहों के सामने बयान लिया गया जो अपने-अपने बयान में बताया कि एक साथ प्लान बनाकर गणेश प्रसाद अग्रवाल निवासी भाठापारा (किराना व्यवसायी) को मोबाईल के जरिए फोन कर अपने आपको किराना होलसेल डिलकर बताकर एक्टीव व्हाईट वाशिंग पाउंड 110 बोरी का आर्डर लेकर अपने आपको मुलमुला का व्यवसायी होना बताया.
तब व्यापारी गणेश प्रसाद अग्रवाल द्वारा 25 मई 2025 को अपने वाहन 407 में लोड कर चालक विजेन्द्र बांधे को मुलमुला भेजा गया. व्यापारी द्वारा चालक विजेन्द्र से पैसा मांगने पर सामान डिलवर करने के बाद नगदी देने का झांसा देकर मुलमुला बुलाया और उक्त वाहन से एक्टीव व्हाईट वाशिंग पाउंड 110 बोरी को कीमत 80000/ रुपये को अपने वाहन पिकअप बेलेरो मैक्स सफेद कलर नम्बर CG10 AZ 0410 में मजदूरो से लोड कराकर बिजेन्द्र कुमार घृतहरे ड्राईवर को झांसे में लेकर चलो आगे में पैसा दे रहा हूं. कहकर बिजेन्द्र कुमार अपने एक्टीवा वाहन से वहां से भाग गया.
चितन घृतलहरे अपने वाहन पीकअप में एक्टीव व्हाईट वासिंग पाउंड 110 बोरी को लोडकर व्यास नगर होते हुये मेरी मायका ग्राम कोसा थाना मुलमुला ठगी किये गये सामान व्हाईट वाशिंग पाउंड को ग्राम कोसा थाना मुलमुला मायका घर में छिपाकर रखे है. और घटना में इस्तेमाल वाहन को पिकअप और एक्टीवा मो.सा. को कोसा बजार चौक के पास खड़ा किये हैं. घटना में इस्तेमाल मोबाईल को विजेन्द्र कुमार घृतलहरे से गवाहो के सामने जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया. जाँच के दौरान आरोपीगणों के खिलाफअपराध धारा सदर का सबूत पाये जाने से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
ttps://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB