रायपुर से पिकनिक मनाने आए युवक की कुकदा डैम में डूबने से मौत, इधर बांध में नहाने गई 5 साल की मासूम डूबी, भाइयों ने डर से छिपाई घटना

A young man who came from Raipur for a picnic died by drowning in Kukda Dam, while a 5-year-old girl who went to take a bath in the dam drowned, the brothers hid the incident out of fear

रायपुर से पिकनिक मनाने आए युवक की कुकदा डैम में डूबने से मौत, इधर बांध में नहाने गई 5 साल की मासूम डूबी, भाइयों ने डर से छिपाई घटना

दोस्तों  के साथ पिकनिक मनाने रायपुर से आए युवक की कुकदा डैम में डूबने से मौत

गरियाबंद/पांडुका : पिकनिक की खुशी मातम में तब बदल गई जब रायपुर से पांडुका के कुकदा डेम घूमने आए युवाओं का एक ग्रुप हादसे का शिकार हो गया. बताया जा रहा है कि यह हादसा दोपहर लगभग 12 बजे हुआ.
मिली जानकारी के मुताबिक रायपुर भानपुरी इलाके से करीब 10 युवक-युवतियों का ग्रुप आज सुबह पिकनिक मनाने निकला था. पहले यह ग्रुप गजपल्ला डेम पहुंचा. लेकिन वहां पानी कम होने की वजह से वे लोग पांडुका के कुकदा डेम चले गए. यहीं नहाते समय हादसा हो गया.
चश्मदीदों के मुताबिक ग्रुप के कुछ सदस्य जैसे ही डेम के गहरे पानी में उतरे. एक युवक अचानक डूबने लगा. शोर मचते ही आसपास मौजूद स्थानीय लोगों ने पुलिस को खबर दी. खबर पर थाना पांडुका पुलिस, नगर सैनिक और बाढ़ बचाव की टीम मौके पर पहुंची और फौरन रेस्क्यू ऑपरेशन शुरु किया गया. करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद रायपुर भनपुरी से आर्यन कुमार सिन्हा उम्र 18 साल का शव पानी से बाहर निकाला गया.
पांडुका थाना प्रभारी ने बताया कि “हमें जैसे ही खबर मिली कि एक युवक डेम में डूब गया है. फौरन नगर सैनिकों और बाढ़ बचाव दल को बुलाया गया. युवक के शव को बाहर निकाला गया. आगे की जांच की जा रही है.
बचाव दल के जितेंद्र सेन प्रभारी  यशवंत साहू कुलेश्वर साहू यशवंत ठाकुर गोपेंद्र नेताम दर्शन ठाकुर सोहन कंवर इंदल चुरपाल नारायण ध्रुव दिलीप ध्रुव इस टीम में तत्काल गहरे पानी में रेशक्यू किया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
ttps://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB

बांध में नहाने गई 5 साल की मासूम डूबी, भाइयों ने डर से छिपाई घटना

सीतापुर : छत्तीसगढ़ के सीतापुर जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. जिले के रजपुरी डैम में डूबने से 5 साल की मासूम बच्ची की मौत हो गई है. बच्ची अपने दो भाइयों के साथ डैम में नहाने गई थी. हादसे के बाद पूरे परिवार में मातम छा गया है.
बताया जा रहा है कि यह सीतापुर जिले के ग्राम पंचायत राजपुरी में  सोमवार दोपहर करीब 12 बजे बच्ची अपने दो छोटे भाइयों के साथ नहाने गई थी. दिल दहलाने वाली बात यह है कि बहन को डूबता देख भाई डर के मारे घर भाग आए और किसी को भी खबर नहीं दी. शाम करीब 4 बजे जब बच्ची का शव पानी में उपलाता मिला. तब जाकर इस दर्दनाक हादसे का पता चला.
फिर ग्रामीणों ने इसकी जानकारी फैमिली वालों को दी. शव का मर्ग रिपोर्ट दर्ज कर सीतापुर पुलिस जांच में जुट गई है. इस खुलासे के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई और बच्ची के परिवार पर गम का पहाड़ टूट पड़ा.
हादसे की खबर मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने प्रारंभिक जांच के बाद मर्ग कायम कर लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए नजदीकी अस्पताल भेज दिया. बताया जा रहा है कि शाम हो जाने के कारण घटना के दिन पोस्टमार्टम नहीं हो सका और यह प्रक्रिया आज पूरी की गई.
मृत बच्ची का पिता पिछले करीब पांच-छह महीने से लापता है. वह रोजी-रोटी कमाने के लिए तमिलनाडु गया था. जहां वह अपने साथियों से बिछड़ गया था. तब से उसका कोई अता-पता नहीं चल सका है. परिजनों को शक है कि कहीं उसे बंधुआ मजदूर न बना लिया गया हो. जिसके चलते उसका किसी से संपर्क नहीं हो पा रहा है. परिवार ने उसकी तलाश के लिए काफी प्रयास किए. लेकिन कोई कामयाबी हाथ नहीं लगी. उन्होंने प्रशासन और पुलिस से भी लापता पिता की खोज में मदद की गुहार लगाई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
ttps://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB