गरियाबंद में खून से लाल हुई दोस्ती, मामूली विवाद में दोस्त को कुल्हाड़ी से काटकर उतारा मौत के घाट, वारदात के बाद शराब पीने बैठा आरोपी

Friendship turned blood red in Gariaband, friend was killed by chopping him with an axe in a minor dispute, accused sat down to drink alcohol after the incident

गरियाबंद में खून से लाल हुई दोस्ती, मामूली विवाद में दोस्त को कुल्हाड़ी से काटकर उतारा मौत के घाट, वारदात के बाद शराब पीने बैठा आरोपी

गरियाबंद : छुरा थाना क्षेत्र के ग्राम कनेशर में सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां मामूली विवाद ने दोस्ती को खून से रंग दिया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. यह मामला गरियाबंद जिले के छुरा थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक गांव का निवासी मानसिंह खिलारे अपने ही दोस्त मिलाप राम ध्रुव उम्र 54 साल के साथ शराब को लेकर उलझ पड़ा. बात इतनी बढ़ी कि मानसिंह ने गुस्से में आकर कुल्हाड़ी से मिलाप राम पर ताबड़तोड़ वार कर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी. वारदात के बाद आरोपी ने खून से लथपथ शव को घर के बाहर फेंक दिया और अकेले शराब पीने लगा.
आरोपी मानसिंह मौके से भागने की कोशिश कर रहा था. लेकिन ग्रामीणों ने फौरन छुरा पुलिस को खबर दी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर आरोपी को धर दबोचा. पुलिस ने मौके से कुल्हाड़ी के साथ शराब की बोतल जब्त कर ली है.
पुलिस आरोपी से कड़ी पूछताछ कर रही है और मामले की तह तक पहुंचने की कोशिश कर रही है. इस सनसनीखेज वारदात से गांव में दहशत का माहौल है. और लोग हैरान हैं कि दोस्ती का रिश्ता इस कदर खून में कैसे बदल गया.
घटना के बाद एक बार फिर यह सवाल उठ रहा है कि शराब के नशे में कोई व्यक्ति किस हद तक अमानवीय हो सकता है और मामली बात को हत्या जैसे गंभीर अपराध कर बैठता है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB