हॉस्टल मेस में खराब खाना बांटे जाने पर GGU स्टूडेंट्स ने जताया आक्रोश, कुलपति आवास का आधी रात घेराव, जमकर की नारेबाजी

GGU students expressed their anger over the distribution of substandard food in the hostel mess, staged a midnight siege of the Vice Chancellor's residence, and raised slogans.

हॉस्टल मेस में खराब खाना बांटे जाने पर GGU स्टूडेंट्स ने जताया आक्रोश, कुलपति आवास का आधी रात घेराव, जमकर की नारेबाजी

बिलासपुर : न्यायधानी बिलासपुर में स्थित गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी आए दिन चर्चा में रहती है. पिछले कुछ समय से यूनिवर्सिटी में कुछ ऐसे मामले हुए हैं. जिसकी हर तरफ चर्चा होती रही है. वहीं वहीं एक बार फिर से गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी में छात्रों ने हंगामा किया है. इतना ही नहीं हंगामा करने वाले छात्रों ने कुलपति के निवास को घेर दिया और जमकर नारेबाजी की.
मिली जानकारी के मुताबिक, गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी के आंबेडकर हॉस्टल के छात्रों ने देर रात कुलपति निवास का घेराव कर दिया और जमकर नारेबाजी की। छात्रों ने हॉस्टल मेस की बदहाल व्यवस्था को लेकर प्रदर्शन किया. छात्र खानें की खराब क्वालिटी से नाराज हैं. छात्र लगातार मांग कर रहे हैं कि खाने की क्वालिटी ठीक की जाए. लेकिन उनकी मांगो पर ध्यान नहीं दिया जा रहा था. इन्ही सबसे आक्रोशित छात्रों ने बीती रात कुपलपति निवास का घेराव कर दिया.
कुलपति के बाहर होने की जानकारी मिलने पर छात्रों ने हाय-हाय के नारे लगाए और वार्डन को हटाने की मांग की। हालात को देखते हुए कोनी पुलिस भी मौके पर पहुंची. प्रदर्शन के दौरान चीफ वार्डन और विश्वविद्यालय के अधिकारी छात्रों से बातचीत करने पहुंचे. प्रशासन ने व्यवस्था में सुधार का आश्वासन दिया. जिसके बाद देर रात छात्र शांत हुए.
बता दें कि हाल ही में तात्या भील बॉयज़ हॉस्टल के मेस में नाश्ता लेने गए बीटेक छात्र हर्ष अग्रवाल पर रसोइए द्वारा चाकू से हमले की कोशिश का मामला सामने आया था. रसोइए का हाथ में चाकू लेकर छात्र को दौड़ाते हुए सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था. नाश्ते का समय खत्म होने के बाद नाश्ता मांगने को लेकर छात्र और मेस कर्मियों के बीच कहासुनी हुई. जो देखते ही देखते हाथापाई में बदल गई. आरोप है कि मेस में काम करने वाले दीपेंद्र और दीपक केवट ने छात्र के साथ मारपीट की और चाकू लेकर उसे दौड़ाने लगे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB