बड़ी वारदात से पहले पकड़ा गया युवक, देशी कट्टा और जिंदा कारतूस जपत, कब्जे से ट्रेन टिकट और मोबाईल भी बरामद, जांच में जुटी पुलिस
A young man was caught before a major incident, possessed a country-made pistol and live cartridges, and a train ticket and a mobile phone were also recovered. Police are investigating.
बिलासपुर : शहर में अवैध हथियारों की तस्करी और अपराध पर अंकुश लगाने के अभियान के तहत तारबाहर पुलिस और आरपीएफ की संयुक्त टीम को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. टीम ने मुखबिर की सटीक खबर पर घेराबंदी कर पश्चिम बंगाल निवासी एक युवक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है. आरोपी के पास से एक देशी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद किया गया है.
मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार को मुखबिर से खबर मिली थी कि कंस्ट्रक्शन कॉलोनी में एक संदिग्ध व्यक्ति हाथ में थैला लिए किसी बड़ी वारदात या सौदे की फिराक में खड़ा है. इस मामले की गंभीरता को देखते हुए तारबाहर पुलिस और आरपीएफ बिलासपुर की एक संयुक्त टीम गठित कर फौरन मौके पर भेजी गई. पुलिस को देखते ही संदिग्ध ने भागने का प्रयास किया. लेकिन सतर्क टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया. तलाशी लेने पर आरोपी के पास मौजूद थैले से 1 नग देशी कट्टा, 1 नग जिंदा कारतूस, 2 मोबाइल फोन और 3 रेल टिकट बरामद हुए.
पूछताछ में आरोपी की पहचान सद्दाम हसन शेख (पश्चिम बंगाल) के रुप में हुई है. पुलिस यह जांच कर रही है कि आरोपी हथियार लेकर शहर में किसे सप्लाई करने आया था या उसका मकसद क्या था. फिलहाल आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



