60 हजार रिश्वत लेकर छोड़े गांजा तस्कर, कबीरधाम पुलिस ने किया खुलासा, महासमुंद के चार आरक्षक सस्पेंड, महकमे में मचा हड़कंप

Ganja smugglers released after taking 60 thousand bribes, Kabirdham police made the disclosure, four constables of Mahasamund suspended, uproar in the department

60 हजार रिश्वत लेकर छोड़े गांजा तस्कर, कबीरधाम पुलिस ने किया खुलासा, महासमुंद के चार आरक्षक सस्पेंड, महकमे में मचा हड़कंप

महासमुंद : महासमुंद जिला से बड़ी खबर सामने आई है. पुलिस अधीक्षक आशुतोष सिंह ने पटेवा थाना के चार आरक्षकों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है. विभाग ने फिलहाल आरक्षकों के नाम उजागर नहीं किए हैं. क्योंकि मामले की विभागीय जांच अभी जारी है.
दरअसल पूरा मामला एक दिन पहले सामने आया जब कबीरधाम पुलिस ने मोटरसाइकिल सवार एक प्रेमी जोड़े को नकली नोटों के साथ गिरफ्तार किया. पूछताछ में आरोपी भीखम चंद्रवंशी ने खुलासा किया कि उड़ीसा से गांजा लेकर आ रहे थे. चौंकाने वाली बात यह रही कि रास्ते में पटेवा थाना क्षेत्र में चार पुलिसकर्मियों ने इन्हें पकड़ लिया था. लेकिन 60 हजार रुपए की रिश्वत लेकर छोड़ दिया.
जैसे ही आरोपी महासमुंद से निकलकर कबीरधाम पहुंचे. वहां पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया. इस दौरान गांजा बरामद नहीं हुआ लेकिन नकली नोट मिले. आगे की पूछताछ में महासमुंद पुलिस की पूरी करतूत उजागर हो गई.
फिलहाल विभागीय जांच जारी है और एसपी ने तत्काल कार्रवाई करते हुए चारों आरक्षकों को सस्पेंड कर दिया है. लेकिन बड़ा सवाल यह है कि जनता की सुरक्षा और कानून व्यवस्था की रखवाली करने वाले ही अगर अपराधियों से सांठगांठ करने लगें. तो आम लोगों की सुरक्षा किसके भरोसे होगी?
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t