सरपंच पति ने शराब पार्टी के बहाने उपसरपंच को मारकर नदी में फेंकी लाश, बाइक बरामद, ड्रोन से शव की तलाश जारी, हिरासत में 9 आरोपी
Sarpanch's husband killed the deputy sarpanch on the pretext of a liquor party and threw the body in the river, bike recovered, search for the body continues with drone, 9 accused in custody
जांजगीर : 6 सितंबर की रात से लापता करही गांव के उपसरपंच की हत्या कर दी गई है. मामले में सरपंच पति समेत 8 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है. लेकिन अभी तक शव नहीं मिला है. जबकि उसकी गाड़ी मिल गई है. नदी में शव की तलाश की जा रही है. उपसरपंच की गुमशुदगी से परिजनों और ग्रामीणों में भारी आक्रोश है. ग्रामीण चाहते हैं कि उनके लापता उपसरपंच की तलाश जल्द से जल्द पूरी करे. यह मामला जांजगीर चाम्पा जिला के बिर्रा थाना के अंतर्गत करही गांव का है.
मिली जानकारी के मुताबिक उपसरपंच महेंद्र बघेल 6 सितंबर की रात 10 बजे से लापता है. आसपास ढूंढने और परिचितों से पूछताछ करने के बाद भी महेंद्र नहीं मिला तो परिजनों ने बिर्रा थाने में शिकायत की.
इस मामले में पुलिस ने 9 संदेहियों को हिरासत में लेकर कड़ाई पूछताछ की तो सारा राज सामने आ गया. पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने उप सरपंच महेंद्र बघेल की हत्या करने की बात कबूल कर ली है. आरोपियों ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि उप सरपंच महेंद्र बघेल को शराब पार्टी के लिए स्कूल परिसर बुलाया. कुछ पेग शराब पीने के बाद महेंद्र बघेल की गला दबा कर हत्या कर दी गई. इसके बाद शव और बाइक को नदी मे फेंक दिया.
आरोपियों के इस बयान के बाद शव को ढूंढने के लिए करही गांव से लेकर महानदी के आख़री छोर तक ड्रोन और SDRF की टिम को लगा दी गई है. हत्या की इस वारदात की खबर लगते ही ग्रामीणों में भारी आक्रोश है. पुलिस ने नदी से उपसरपंच की बाइक को बरामद कर लिया है. जबकि शव की तलाश जारी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



