चरित्र शंका और मारपीट से तंग आकर पत्नी ने की पति का तकिए से मुंह दबाया, गला घोंटकर उतारा मौत के घाट, आरोपी महिला गिरफ्तार

Tired of character doubt and beatings, the wife suffocated her husband with a pillow, strangled him to death, accused woman arrested

चरित्र शंका और मारपीट से तंग आकर पत्नी ने की पति का तकिए से मुंह दबाया, गला घोंटकर उतारा मौत के घाट, आरोपी महिला गिरफ्तार

जांजगीर चांपा : चांपा थाना क्षेत्र के मंझली तालाब मोहल्ले में एक महिला ने अपने पति की गला घोटकर हत्या कर दी. पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है.
मिली जानकारी मुताबिक संजय थवाईत ने चांपा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया की 7 सितंबर की शाम 6 से 7 बजे के बीच उनके जीजा सोमराज बड़ाइक शराब के नशे में घर आया और बहन दुर्गा बड़ाइक के ऊपर उसके चरित्र को लेकर शंका करते हुए गाली-गलौज कर मारपीट करने लगा. जिसकी जानकारी मिलने पर घर जाकर झगड़ा शांत कराकर वहां से चला गया.
उसी रात करीबन 9 बजे बहन दुर्गा बड़ाइक घर आकर बोली कि पति सोमराज बड़ाइक ने फिर से मारपीट कर रहा था जिससे परेशान होकर वह अपने पति की गला दबाकर हत्या कर दी है. जब घर जाकर देखा तो जीजा सोमराज बड़ाइक अचेत हालत में कमरे के बिस्तर में पड़ा हुआ है. जिसे तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया.
चांपा थाने में आरोपी महिला दुर्गा बड़ाइक के खिलाफ हत्या की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर पुलिस हिरासत में लिया गया और शव का पोस्टमार्टम कराया गया.
आरोपी महिला दुर्गा बड़ाइक ने पूछने पर बताया कि उसका पति उसके चरित्र पर हमेश शंका करता था और रोजाना शराब के नशे में मारपीट करता था. 7 सितंबर की रात को भी मारपीट की. जिससे परेशान होकर बिस्तर में उसके चेहरे को तकिया से ढका और गले को हाथों से दबाकर हत्या कर दी. पुलिस टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण कर हत्या में इस्तमाल किए तकिया को बरामद किया गया. आरोपी महिला दुर्गा बड़ाइक के खिलाफ पुख्ता सबूत मिलने पर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर अदालत में पेश किया गया.
इस कार्रवाई में निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता थाना प्रभारी चाम्पा, उपनिरीक्षक बेलसज्जर लकड़ा, सिलमनी टोप्पो आरक्षक वीरेश सिंह, शंकर राजपूत, मुद्रिका दुबे, संजय साहू, भूपेंद्र राठौर की अहम भूमिका रही.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t