तुमगांव रोड में सेक्स करना है कहकर आई लड़की और दो लड़के, ड्राइवर की आंख में डाली मिर्ची पाउडर, पैसे-मोबाइल और ट्रक लेकर फरार

Girl and two boys came to Tumgaon Road saying they wanted to have sex, threw chilli powder in driver's eyes, ran away with money, mobile and truck

तुमगांव रोड में सेक्स करना है कहकर आई लड़की और दो लड़के, ड्राइवर की आंख में डाली मिर्ची पाउडर, पैसे-मोबाइल और ट्रक लेकर फरार

महासमुंद : तुमगांव थाना क्षेत्र में एक ट्रक चालक एकराम से सेक्स करना है कहकर, दो लड़के और जवान लड़की उसकी आंख में मिर्ची पाउडर डालकर ट्रक चोरी कर ले गए. जिसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.
मिली जानकारी के मुताबिक बिहार के पटना जिले के निवासी एकराम कुमार पिता रामप्रसाद यादव उम्र 25 साल ट्रक नम्बर OD 09 L 5394 चौदह चक्का ट्रक का ड्रायवर है. जो 1 फरवरी 2025 के एबीस कंपनी राजनांदगांव से मुर्गी दाना भरकर ओड़िशा बालाशोर के लिए शाम करीब 5 बजे निकला. इसके बाद  रात करीब 1 बजे NH 53 रोड में शेरे पंजाब ढाबा में खाना खाने रुका और खाना खाने के बाद निकला. वहां से कुछ दूर चलने के बाद एकराम को नींद आने लगी तो वह अपने ट्रक को NH 53 रोड के सर्विस रोड पार्किंग में खड़ा कर सो गया.
इसके बाद जब 2:50 बजे एकराम सोकर उठा तो देखा कि उसके ट्रक के सामने खड़ी कंटेनर वाहन के पास 2 लड़के और 1 जवान लड़की कंटेनर के चालक से बातचीत कर रहे थे. फिर 2 लड़के और लड़की उसके पास आकर बोले काम (सेक्स) करना है. तब वह बोला मुझे नहीं करना है. तो वो लोग बोले थोड़ा आगे आओ बात करते हैं बोले और  वो तीनो मोटर सायकल में आगे निकले और एकराम उनके पीछे चला गया. जहां कुछ दूर जाकर प्लांट के पास पुलिया के आगे वो लोग रुके और एकराम भी वहीं पर जाकर रुका उसे गाड़ी से नीचे उतरने बोले. तब वह नीचे उतरा तो उन लोगों के द्वारा एकराम से मारपीट की गई. और बोले कि तुम अपना पर्स और मोबाईल दे दो. तब वह डर की वजह से अपना मोबाईल और पर्स जिसमें 1000 रुपये रखा हुआ था. दे दिया. फिर उन लोगों नेउसकी आंख में कुछ डाल दिया. जिससे एकराम की आंख में जलन होने लगी और वो लोग ट्रक नम्बर OD 09 L 5394 को लुट कर फरार हो गए.
इसके बाद एकराम फिर मैं भागते हुए पास के प्लांट में पहुंचकर वहां मौजूद गार्ड से सम्पर्क कर उनके मोबाईल से अपने मालिक को घटना के बारे में बताया. तब आसपास पता करने के बाद गाड़ी नहीं मिलने पर पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज करने पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध धारा 3(5)-BNS, 309(4)-BNS, 309(6)-BNS दर्ज कर मामला जांच में लिया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI