पाकिस्तान से आ रही हेरोइन, छग में फैल रहा नशे का जाल, सप्लायर गिरफ्तार, पिस्टल, जिंदा कारतूस और मादक पदार्थ समेत 35 लाख का माल जप्त

Heroin coming from Pakistan, drug network spreading in Chhattisgarh, supplier arrested, goods worth Rs 35 lakh including pistol, live cartridges and narcotics seized

पाकिस्तान से आ रही हेरोइन, छग में फैल रहा नशे का जाल, सप्लायर गिरफ्तार, पिस्टल, जिंदा कारतूस और मादक पदार्थ समेत 35 लाख का माल जप्त

रायपुर : रायपुर पुलिस ने ड्रग्स नेटवर्क पर कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान से संचालित होने वाले हेरोइन (चिट्टा) सप्लाई के अंतरराष्ट्रीय गिरोह का पर्दाफाश किया है. ऑपरेशन ’निश्चय’ के तहत कबीर नगर क्षेत्र से गिरफ्तार किए गए मुख्य सप्लायर रुपिंदर सिंह उर्फ पिंदर उर्फ पाबलो को पुलिस ने रंगेहाथ दबोचा. आरोपित पंजाब से हेरोइन की खेप मंगवाकर छत्तीसगढ़ में खपाता था. उसके पास से अफीम, हेरोइन, अवैध हथियार व कारतूस बरामद हुए हैं.
एंटी क्राइम और साइबर यूनिट को खबर मिली थी कि कबीर नगर थाना क्षेत्र के हीरापुर स्थित वीर सावरकर नगर, बंगाली होटल के पास एक युवक नशीले पदार्थ के साथ मौजूद है. वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस टीम ने दबिश दी और संदिग्ध युवक को पकड़ लिया. पूछताछ में उसने अपना नाम रुपिन्दर सिंह उर्फ पिन्दर उर्फ पाबलो उम्र 24 साल, निवासी पंजाब बताया. तलाशी लेने पर पुलिस को 91 ग्राम अफीम, 87 ग्राम हेरोइन (चिट्टा), एक कंट्री मेड पिस्टल, 82 जिंदा कारतूस और चार मोबाइल फोन मिले. बरामद सामग्री की अनुमानित कीमत करीब 35 लाख रुपये बताई गई है.
पूछताछ में आरोपित ने राजफाश किया कि उसे हेरोइन की खेप पाकिस्तान से पंजाब के जरिये मिलती थी. वह इन्हें सड़क मार्ग से रायपुर, बिलासपुर, धमतरी सहित अन्य जिलों में पहुंचाता था. नेटवर्क को मजबूत बनाने के लिए वह कई छद्म नामों पाबलो, किंग आदि से काम करता था. साथ ही अंतरराष्ट्रीय वर्चुअल नंबर और वाट्सऐप कॉलिंग का प्रयोग कर पहचान छिपाता था.
पाबलो के नेटवर्क में पहले से गिरफ्तार आरोपित जग्गू, विजय मोटवानी और सूरज उर्फ भूषण शर्मा भी जुड़े थे. ये लोग ग्राहकों को लोकेशन और वीडियो भेजकर डिलीवरी करते और क्यूआर कोड के जरिए ऑनलाइन पेमेंट लेते थे. यानी पूरा नेटवर्क आधुनिक तकनीक के जरिए सुरक्षित तरीके से नशे का कारोबार चला रहा था.
आरोपित रुपिंदर सिंह का आपराधिक रिकार्ड भी सामने आया है. वह पहले रायपुर में नारकोटिक एक्ट और पंजाब में आर्म्स एक्ट के प्रकरणों में जेल जा चुका है. पुलिस रिकार्ड के मुताबिक वह रायपुर जिले में दर्ज कई मामलों में फरार आरोपित भी रहा है.
मुख्य सप्लायर पाबलो के अलावा पुलिस ने नौशाद खान, मो. खान और अरबाज खान को भी गिरफ्तार किया है. वहीं आमानाका थाना क्षेत्र में दर्ज एक मामले में आरोपित की मां रानो ढिल्लन को भी पकड़ा गया है.
रायपुर पुलिस के अनुसार ऑपरेशन ’निश्चय’ के तहत अब तक इस नेटवर्क से जुड़े 42 आरोपितों की गिरफ्तारी की जा चुकी है. साथ ही करीब दो करोड़ 11 लाख रुपये से ज्यादा कीमत की हेरोइन जब्त की जा चुकी है.
गिरफ्तार आरोपी – (थाना कबीर नगर के अप.क्र 190/25)
01. रुपिन्दर सिंह उर्फ पिन्दर उर्फ पाबलो पिता मंजीत सिंह उम्र 24 साल निवासी ग्राम जौरा तह-पट्टी जिला तरणतारण पंजाब वर्तमान पता – वीर सावरकर नगर एल.आई.जी 251 हीरापुर थाना कबीर नगर रायपुर। (मुख्य सप्लायर)
02. नौशाद खान उर्फ नासू पिता सागीर खान उम्र 24 साल निवासी मस्जिद के पीछे नूरानी चौक राजा तालाब थाना सिविल लाईन रायपुर.
03. मोह. खान पिता सिकंदर खान उम्र 22 साल निवासी संजय नगर थाना टिकरापारा रायपुर.
04. अरबाज खान पिता शेख ईब्रान खान उम्र 28 साल निवासी थाना सिटी कोतवाली जिला बिलासपुर.
गिरफ्तार आरोपी – (थाना आमानाका के अप.क्र 206/25)
01. रानो ढ़िल्लन पति मंजीत सिंह निवासी वीर सावरकर नगर एल.आई.जी. 251 हीरापुर थाना कबीर नगर रायपुर.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t