भीषण सड़क हादसा, दो ट्रेलर में जबरदस्त टक्कर के बाद लगी आग, ड्राइवर-हेल्पर ने कूदकर बचाई जान, CCTV फुटेज आया सामने

Horrible road accident, two trailers caught fire after a massive collision, driver and helper saved their lives by jumping, CCTV footage surfaced

भीषण सड़क हादसा, दो ट्रेलर में जबरदस्त टक्कर के बाद लगी आग, ड्राइवर-हेल्पर ने कूदकर बचाई जान, CCTV फुटेज आया सामने

बिलासपुर : बिलासपुर जिले से पेट्रोल पंप के पास एक भीषण आग लगने का मामला सामने आया है. जहां तेज रफ्तार एक ट्रेलर ने दूसरे ट्रेलर को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भयकंर थी कि दोनों ट्रेलरों में भीषण आग लग गई. वहीं देखते ही देखते आग विकराल रुप ले लिया. 
मिली जानकारी के मुताबिक बिलासपुर जिले सीपत थाना क्षेत्र में सीपत-गुड़ी रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार से आ रहे एक ट्रेलर ने सामने से जा रहे दूसरे ट्रेलर को जबरदस्त टक्कर मार दी, जिससे दोनों वाहनों में भीषण आग लग गई. हालांकि इस हादसे में ट्रेलर के ड्राइवर और हेल्पर ने समय रहते कूदकर अपनी जान बचा ली.
यह खौफनाक मंजर वहां लगे CCTV कैमरे में कैद हो गया. जिसका फुटेज सामने आया है. जिसमें टक्कर के बाद दोनों ट्रेलरों में आग लगते देखा जा सकता है. आग की लपटें इतनी तेज थीं कि आस-पास के लोगों में हड़कंप मच गया। मौके पर फौरन दमकल की टीम पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया.
गनीमत यह रही कि घटना पेट्रोल पंप के पास होने के बावजूद समय रहते आग पर नियंत्रण पा लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हादसे की वजह की जांच शुरु कर दी है. बता दें कि प्रशासन ने अपील की है कि वाहन चालक तेज रफ्तार से गाड़ी न चलाएं और ट्रैफिक नियमों का पालन करें, ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB