चाय-पानी के बिना नहीं मिलता आवास!, आवासमित्र की खुलेआम वसूली, उच्चाधिकारियों से शिकायत के बाद सीईओ ने दिया जांच का आदेश

Housing is not available without tea and water!, Open extortion by Awasmitra, after complaint to higher officials, CEO ordered investigation

चाय-पानी के बिना नहीं मिलता आवास!, आवासमित्र की खुलेआम वसूली, उच्चाधिकारियों से शिकायत के बाद सीईओ ने दिया जांच का आदेश

नैला-जांजगीर-चांपा : जिले के बलौदा विकासखंड के झपेली ग्राम पंचायत में आवासमित्र द्वारा मुख्यमंत्री के निर्देशों की सरेआम धज्जियां उड़ाया जा रहा है. गांव के कई हितग्राहियों का आरोप है कि आवास स्वीकृति, किश्त रिलीज और फॉर्म भरने के नाम पर आवासमित्र 100 रुपये से लेकर 10,000 रुपये तक की वसूली कर रहा है.
ग्रामीणों का कहना है कि “चाय-पानी” के बिना कोई भी आवासीय काम नहीं होता. कई अधूरे मकानों के लिए किश्त जारी करने के नाम पर भी मोटी रकम की मांग की जा रही है. साथ ही साथ महिलाओं को गुमराह किया जाता है कि आपके घर में जियो टेकिंग करते समय लोकेशन नहीं आ रहा है. अगर आप 1 हजार देंगे तो लोकेशन ला सकता हूं.
ग्राम झपेली के सरपंच ने बताया कि भाजपा सरकार में इस तरह की अवैध वसूली किसी भी कीमत पर सहन नहीं की जाएगी और उन्होंने इस मामले की शिकायत उच्चाधिकारियों तक पहुंचाई है. वहीं जनपद सीईओ ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच समिति गठित कर फौरन सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया है. अब देखना यह होगा कि वसूली करने वाले इस भ्रष्टाचार पर कब तक लगाम लगाई जाती है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB