मंदिर से चोरी हुई भगवान की मूर्तियां, चोर को पकड़ने ग्रामीणों ने किया चक्का जाम, पुलिस ने 72 घंटे में आरोपी भुवन चंद्रवंशी को पहुंचाया सलाखों के पीछे
Idols of God stolen from the temple Villagers blocked the road to catch the thief police put the accused Bhuvan Chandravanshi behind the bars in 72 hours
डोंगरगढ़ : डोंगरगढ़ के ग्राम चिद्दो में मंदिर में मूर्ति चोरी के मामले में पुलिस की टीम को कामयाबी मिली है. पुलिस ने 72 घंटे के भीतर ही मामले को सुलझा लिया है. मंदिर से चोरी हुई चारों मूर्तियों को बरामद कर लिया गया है. इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोपी के पास से मूर्तियों के अलावा चोरी में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है. पूरा मामला डोंगरगढ़ के ग्राम चिद्दो का है.
मिली जानकारी के मुताबिक डोंगरगढ़ थाने में प्रार्थी दीपक कुमार साहू पिता स्व ईश्वर लाल साहू उम्र 44 साल निवासी ग्राम चिद्दो थाना डोंगरगढ़ ने 3 दिसंबर को रिपोर्ट दर्ज कराई कि नाला पुल के पास स्थित पुराने सार्वजनिक मंदिर से गणेश, शिवलिंग और नंदी महराज की मूर्तियां 1 दिसंबर को चोरी हो गई थी. इसके बाद 3 दिसंबर को हनुमान जी की मूर्ति भी गायब हो गई.
घटना से ग्रामीणों में भारी आक्रोश था. बीते दिनों डोंगरगढ़ को महाराष्ट्र से जोड़ने वाली सड़क पर ग्रामीणों ने चक्का जाम तक कर दिया था. जिसके बाद सायबर सेल और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने कई पहलुओं पर जांच शुरु कर दी. इसी दौरान खबर मिली कि ग्राम बछेरा भांठा का एक व्यक्ति चोरी की मूर्तियों को अपने घर में छुपाए हुए हैं
पुलिस ने संदिग्ध आरोपी ग्राम बछेरा भाटा निवासी भुवन चन्द्रवंशी को हिरासत में लेकर पूछताछ की. आरोपी भुवन चंद्रवंशी ने चोरी करना कबूल किया. चोरी के बाद वह मूर्तियों को अपने घर की आलमारी में छिपाकर रखा था. आरोपी के घर के आलमारी से गणेश जी, शिवलिंग, नंदी और हनुमान जी की मूर्तियां मोटर साइकिल नंबर CG05 A 7740 सहित जब्त किया. ऐसे पुलिस ने 72 घंटे के भीतर मामले को सुलझाने में कामयाब रही. आरोपी भूवन चन्द्रवंशी पिता उदयराम चन्द्रवंशी उम्र 35 साल निवासी बछेरा भांठा थाना डोंगरगढ़, जिला राजनादगांव छग को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है.
फिलहाल आरोपी भुवन चंद्रवंशी ने भगवान की मूर्ति क्यों चुराई इसकी वजह का खुलासा नहीं हुआ है. पुलिस के मुताबिक उसकी दिमागी हालत भी ठीक है लेकिन फिर भी ऐसा कृत्य उसने क्यों किया इस पर सवाल बना हुआ है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



