रायपुर में GST इंस्पेक्टर और स्टाफ को धमकी देने वाले व्यवसायियों के प्रतिष्ठानों पर जीएसटी ने मारा छापा, अब FIR दर्ज करने की तैयारी

GST raids the establishments of businessmen who threatened GST Inspector and staff in Raipur now preparations to register FIR

रायपुर में GST इंस्पेक्टर और स्टाफ को धमकी देने वाले व्यवसायियों के प्रतिष्ठानों पर जीएसटी ने मारा छापा, अब FIR दर्ज करने की तैयारी

रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में GST विभाग की महिला इंस्पेक्टर को धमकाने के मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है. इस मामले में व्यापारी के घर और प्रतिष्ठान पर जीएसटी विभाग ने रेड मारी है. इस छापेमार कार्रवाई के बाद GST विभाग ने व्यापारी के खिलाफ FIR दर्ज करने की तैयारी शुरु कर दी है.
व्यापारी के घर और ऑफिस में GST की रेड तो पड़ी ही है. लेकिन साथ ही FIR करने की भी तैयारी हो रही है. मिली जानकारी के मुताबिक सरकारी काम में बाधा डालने की वजह से व्यापारी के खिलाफ मामला दर्ज कराने की तैयारी चल रही है.
बता दें कि राज्य कर जीएसटी विभाग द्वारा बोगस फर्मों, संदिग्ध फर्मों की पहचान के लिए रिस्क पैरामीटर के आधार पर ऐसे फर्मों की पहचान कर भौतिक सत्यापन की कार्रवाई की जा रही है.
विभाग के निर्देश पर निरीक्षकों द्वारा रायपुर स्थित मेसर्स योगेश कमर्शियल, महेश कालोनी, गुढियारी के मुनीश कुमार शाह और मेसर्स  जगन्नाथ कन्स्ट्रक्शन, दलदल सिवनी के राहुल शर्मा के खिलाफ अनियमितता की शिकायत मिलने पर व्यवसाय के भौतिक सत्यापन के लिए राज्य कर निरीक्षक रितु सोनकर और होमेश वर्मा को निर्देशित किया गया था.
आदेश के परिपालन में कर निरीक्षक भौतिक सत्यापन करने गये थे. लेकिन उक्त दोनों व्यवसायियों के द्वारा निरीक्षकों के साथ दुर्व्यवहार करते हुए धमकी दिया गया. जिससे व्यवसाय के भौतिक सत्यापन के सरकारी काम में व्यवधान उत्पन्न हुई.
जिसके बाद विभाग ने व्यवसायियों के संव्यवहारों की पड़ताल की. और कर अपवंचन और जीएसटी अधिनियम के प्रावधानो का पालन नहीं करने पर विभाग ने दोनों फर्मों के प्रतिष्ठानों पर जांच जब्ती की कार्रवाई की. विभाग द्वारा सरकारी काम में बाधा पहुंचाने और अधिकारियों को धमकाने के लिए उक्त व्यक्तियों के खिलाफ पुलिस थाना में FIR दर्ज कराने की कार्रवाई की गई.
बता दें कि गुरुवार को GST विभाग की एक महिला इंस्पेक्टर ने एक व्यापारी से उसकी फर्म के संचालन की हालत पूछी थी. सवाल सिर्फ इतना था कि “क्या आपकी फर्म चल रही है या बंद?” लेकिन इस मामूली सवाल पर व्यापारी ने अपना आपा खो दिया और उसने महिला अधिकारी धमकी देने लगा.
व्यापारी ने बातचीत के दौरान महिला अधिकारी पर रिश्वत मांगने का झूठा आरोप लगाते हुए कहा, “हम लोगों ने ही सरकार बनाई है. विष्णुदेव साय से मेरे बारे में पूछ लेना. मैं तुम्हें ट्रैप करा दूंगा.” इसके अलावा उस व्यापारी ने महिला अधिकारी की शिकायत करने के लिए ओपी चौधरी को बुलाने तक की बात कह डाली. इस पूरे संवाद की वॉयस रिकॉर्डिंग अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI

वहीं दूसरी तरफ जीएसटी अधिकारी रायपुर के शंकर नगर वीआईपी स्टेट स्थित एएस माइनिंग एंड मिनरल्स कंपनी के ऑफिस भी पहुंचे. बताया जा रहा है कि यहां लंबे समय से टैक्स चोरी की शिकायत मिल रही थी. शुक्रवार सुबह ऑफिस खुलते ही जीएसटी टीम के 12 अधिकारी और कर्मचारियों की टीम पहुंची औऱ जांच शुरु कर दी.
रायपुर के शंकर नगर स्थित एएस माइनिंग एंड मिनरल्स एलएलपी का कार्यालय दो महीने पहले ही ओपन हुआ था. उसके बाद से टैक्स चोरी की शिकायत मिली थी. जिसके बाद सेंट्रल जीएसटी की टीम कार्रवाई करने पहुंचे. हालांकि इस मामले में क्या-क्या गड़बड़ियां मिली हैं इसकी जानकारी नहीं दी गई है. दस्तावेज चेक करने के साथ ही टीम ने ऑफिस के कुछ खास पदाधिकारियों से भी पूछताछ की है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI