धान खरीदी केंद्र में अवैध वसूली का खेल, नमी-कचरा बताकर सेल्समैन ने किसान से मांगी घूस, ऑडियो वायरल, कलेक्टर से शिकायत

Illegal extortion at paddy procurement center, salesman demands bribe from farmer by claiming moisture and garbage, audio goes viral, complaint to collector

धान खरीदी केंद्र में अवैध वसूली का खेल, नमी-कचरा बताकर सेल्समैन ने किसान से मांगी घूस, ऑडियो वायरल, कलेक्टर से शिकायत

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के महमंद सेवा सहकारी समिति में किसानों से अवैध वसूली का गंभीर मामला सामने आया है. ग्राम महमंद के कृषक राजू यादव ने जिला कलेक्टर बिलासपुर को शिकायत देकर बताया कि 25 नवंबर 2025 को वह अपना धान उपार्जन केंद्र महमंद में बेचने के लिए गया हुआ था. वहीं किसान का आरोप है कि केंद्र में पदस्थ सेल्समेन शत्रुघ्न पटेल ने उनके धान को जमीन पर गिरवाकर गलत तरीके से नमी और कचरा होने की बात कही. जबकि धान पूरी तरह मानक के अनुरुप था.
शिकायतकर्ता के मुताबिक सेल्समेन ने धान लेने के बदले कमीशन की मांग की और अवैध राशि देने से मना करने पर उनका धान लेने से इंकार कर दिया. किसान ने यह भी बताया कि उसी समय एक अन्य किसान से भी इसी तरह नमी-कचरा बताकर पैसे की मांग की गई. और पैसे देने पर उसका धान स्वीकार कर लिया गया. किसान का कहना है कि समिति में पदस्थ कर्मचारी किसानों के साथ लगातार शोषण कर अवैध उगाही कर रहे हैं. जिससे किसानों को एक्स्ट्रा खर्च और आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है.
राजू यादव ने मामले की जांच कर संबंधित सेल्समेन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि अगर समय पर कार्यवाही नहीं हुई तो कई किसान धान विक्रय से वंचित रह जाएंगे. हालांकि ताजा खबर उक्त ऑडियो की पुष्टि नहीं करता है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t